ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
बिहार

महाअष्टमी पर CM नीतीश कुमार ने किए माता के दर्शन, विकास कार्यों का भी किया उद्घाटन

देश भर में दशहरे की धूम है. बिहार की राजधानी पटना में भी दशहरे की खास रौनक देखी जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को महाअष्टमी पर पटना के कई पूजा पंडालों में जाकर पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से राज्य और राज्यवासियों के सुख, समृद्धि का कामना की.

नीतीश कुमार सबसे पहले अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ‘मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना’ के तहत मां शीतला मंदिर अगमकुआं परिसर की चाहरदीवारी और सुविधाओं के विकास कार्य का उद्घाटन किया. यह स्थल पटना की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. इसके बाद उन्होंने अगमकुआं के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में पूजा की.

पटनदेवी की पूजा

इसके बाद सीएम पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कराई. मुख्यमंत्री ने मां शीतला देवी, मां बड़ी पटनदेवी एवं मां छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की. मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भी जायजा लिया और कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया.

श्री श्री दलहट्टा देवी की पूजा

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की. मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया.

पूजा अर्चना के दौरान जल संसाधन एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजक, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button