ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनापुर जिले में सुरक्षा बलों के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में  लश्कर ए तैयबा के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गए। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार तथा गोलाबारूद बरामद हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने शुक्रवार की देर रात अनंतनाग के संगम में संयुक्त रूप से घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों की वहां छुपे हुए आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी।

मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गये। सूत्रों के अनुसार घटना स्थल से मारे गये आतंकवादियों के शव और हथियार तथा गोलाबारूद बरामद हुए हैं। इनमें से एक की पहचान लश्कर के शीर्ष कमांडर फुरकान के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि किसी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button