ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

निर्भया मामला: क्या टल जाएगी दोषी विनय की फांसी? मेडिकल जांच को लेकर सुनवाई जारी

निर्भया गैंगरेप मामले के दोषी विनय की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में शनिवार को सुनवाई शुरू हो गई है। दरअसल विनय ने नई याचिका में कहा था कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा की जरूरत है इसी मामले पर सुनवाई चल रही है।

दरअसल विनय ने फांसी की सजा से बचने के लिए तिहाड़ जेल में अपने कमरे की दीवार में सिर मार कर अपने को घायल कर लिया और फिर अदालत में याचिका दायर की है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज कराया जाये। विनय की तरफ से  पटियाला हाउस अदालत में वकील ए पी सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों को उसके मुवक्किल के इलाज के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जेल अधिकारियों को नोटिस जारी कर विनय की हालत पर रिपोटर् देने का निर्देश दिया है।

याचिका में विनय को उपचार के लिए मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान अस्पताल में भेजने का भी अनुरोध किया गया था। इसमें कहा गया कि सिर में चोट लगने के बाद विनय अपनी मां को भी नहीं पहचान पा रहा है। वकील ने कहा उसे गंभीर मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया हो सकती है और उसकी चिकित्सा जांच करवा कर रिपोर्अमंगवाई जाये। गौरतलब है कि निर्भया कांड के चारों दोषियों की तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी निर्धारित की गयी है। इससे पहले दो बार उनकी फांसी टल चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button