ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

आर्मी अफसर के घर घुसते ही चोर में जागी ‘देशभक्ति’, दीवार में लिख दिया ऐसा कि हो गया Viral

देश में चोरी की घटनाएं तो जैसे आम बात हो गई है। आए दिन चोर किसी ना किसी घटना को अंजाम दे ही देते हैं। लेकिन क्या कभी कोई सोच सकता है कि कोई चोर घर में घुसा हो लेकिन एक भी चीज ना उठाकर गया हो। ऐसा कुछ देखने को मिला केरल में कोच्चि में जहां एक घर में घुसते ही चोर का इरादा बदल गया और वह चुपचाप वहां से निकल गया। दिलचस्प बात है कि जाने से पहले वह दिवार में कुछ ऐसा लिखा गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल कोच्चि के तिरुवनकुलम इलाके में स्थित एक घर में एक चोर चोरी करने आया लेकिन जब उसे पता चला कि वह एक रिटायर्ड कर्नल के घर में घुस आया है तो उसके अंदर का देशभक्त जग गया। उसने चोरी के नाम पर 1500 रुपये लिए, कर्नल के वार्डरोब से महंगी शराब ली और चला गया। जाते-जाते उसने कर्नल के घर की दीवार पर एक माफीनामा भी लिखा।

दीवार पर लिखा कि मुझे यह तब महसूस हुआ कि यह एक आर्मी ऑफिसर का घर है जब मैंने आर्मी की कैप देखी। अगर मुझे पहले इस बात की जानकारी होती तो मैं इस घर में चोरी करने के लिए घुसता ही नहीं। चोर ने अपनी गलती मानते हुए बाइबल का भी जिक्र किया। उसने लिखा कि ऑफिसर, प्लीज मुझे माफ कर दीजिए। मैंने बाइबल के सातवें आदेश का उल्लंघन किया है। आप नरक तक मेरा पीछा करेंगे। इतना ही नहीं उसने पास में ही किसी घर से चुराए डॉक्युमेंट्स से भरा एक बैग भी छोड़ा। बैग के साथ एक नोट में लिखा था कि प्लीज, इस बैग को उस दुकानदार को लौटा दें।

जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने से कर्नल अपने परिवार के साथ बहरीन में हैं। घटना के अगले दिन जब नौकर घर की सफाई करने आए तो उन्हें चोर का यह माफीनामा दिखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि चोर लोह की रॉड से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर आया था। पुलिस ने यह भी बताया कि कर्नल के घर में घुसने से पहले उसने कई और घरों और दुकानों में घुसने की कोशिश की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button