MP में कोरोना पॉजिटिव MLA ने दिया वोट, बसपा व सपा ने कांग्रेस को दिया झटका

नई दिल्ली। देश के आठ राज्यों से 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मध्य प्रदेश में तीन सीटों पर चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। इसी बीच कांग्रेस का एक कोरोना पॉजिटिव विधायक राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए पीपीइ किट पहनकर विधानसभा पहुंचा। विधायक के मतदान करने के बाद विधानसभा परिसर को सेनेटाइज किया गया। इससे पहले समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) के विधायकों ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दोनों पार्टियों के विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार बसपा के विधायक संजीव कुशवाहा ने वोट देने के बाद कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए शिवराज सिंह के सरकार के साथ हैं।
पार्टी के एक अन्य विधायक संजीव कुशवाहा ने कहा कि सदन के भीतर सरकार को समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उपचुनाव सभी 24 सीटों पर लड़ेंगे। इसके अलावा सपा विधायक राजेश शुक्ला ने भी भाजपा को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी को वोट दिया है। गौरतलब है कि राज्य में बसपा के दो और सपा के एक विधायक हैं। भाजपा के पास 107, कांग्रेस के पास 92 और चार निर्दलय विधायक हैं। राज्य की विधानसभा में कुल 204 सीटें हैं। इनमें से 24 खाली हैं।
LIVE Rajya Sabha Election 2020:
गुजरात में चार सीटों के लिए हो रहे चुनाव में पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसी बीच माना जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक कांधल जाडेजा ने आखिर अपनी मनमानी करते हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में मत डाल दिया। गांधीनगर विधानसभा में मतदान के बाद वे गुजरात के खाध्य राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह जाडेजा के साथ कार में सवार निकले। इसलिए भी कांधल की इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि एनसीपी के व्हीप के मुताबिक ही उन्होंने मतदान किया है। ऐसे में कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार की जीत काफी मुश्किल लग रही है।
Madhya Pradesh: A Congress MLA who had tested positive for #COVID19, arrives at the state legislative assembly in Bhopal to cast his vote. Voting is currently underway for three Rajya Sabha seats of the state. #RajyaSabhaElection
– भाजपा ने गुजरात में चार राज्यसभा सीटों पर जारी मतदान के दौरान पूर्व सांसद भरतसिंह परमार को भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के प्रमुख और विधायक छोटूभाई वसावा के पास भेजकर अपनी रणनीति का आखिरी पत्ता चला। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि बीटीपी खुलकर भाजपा के समर्थन में आ सकती है। परमार ने भी इस मुलाकात के बाद बीटीपी का समर्थन भाजपा के पक्ष में होने का दावा किया है।
– मणिपुर में एक राज्यसभा सीट पर मतदान जारी है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अपना वोट डालने के लिए राज्य विधानसभा पहुंचे। राज्य में नौ विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है। ऐसे में यहां चुनाव रोचक हो गया है।
Manipur Chief Minister N Biren Singh arrives at the state Assembly to cast his vote for one seat of Rajya Sabha.
– बता दें कि आंध्रप्रदेश और गुजरात में चार-चार सीटों , मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों पर और इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और मेघालय से एक-एक सीटों पर चुनाव जारी हैं। मतदान शाम चार बजे तक होगा। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण 18 सीटों पर चुनाव स्थगित कर दिया था। पहले चुनाव 26 मार्च को होना था। आयोग ने बाद में कर्नाटक की चार सीटों, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक सीट पर चुनाव की घोषणा की।
– आंध्र प्रदेश में चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अमरावती स्थित राज्य विधानसभा पहुंचकर अपना वोट डाला। यहां सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस के चारों सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं।
Andhra Pradesh Chief Minister YS Jaganmohan Reddy cast his vote for the #RajyaSabhaElection, at state Assembly in Amaravati.
Voting is underway for four Rajya Sabha seats of the state.
– भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि निर्दलीय विधायकों सरयू राय और अमित यादव ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है और हमें 2 अन्य विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। रांची में राज्य विधानसभा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दीपक प्रकाश यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की तरफ से शहजादा अनवर और झामुमो के शिबू सोरेन उम्मीदवार हैं।
Independent MLAs Saryu Rai&Amit Yadav have extended their support to BJP&we hope to get the support of 2 other MLAs. With 32 votes, we hope to sent Deepak Prakash to Rajya Sabha: BJP MLA Biranchi Narayan
Voting is underway for 2 Rajya Sabha seats at the state Assembly in Ranchi. https://twitter.com/ANI/status/1273817738960490502 …
ANI✔@ANI
Jharkhand: Polling for 24 Rajya Sabha seats across 10 states to be held today. In Jharkhand, polling to be held on two Rajya Sabha seats. Visuals from state legislative assembly in Ranchi. #RajyaSabhaElection
– राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदान के लिए जयपुर में विधानसभा पहुंचे। राज्य में आज राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान होना है।
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदान के लिए जयपुर में विधानसभा पहुंचे। राज्य में आज राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान होना है। #RajyasabhaElection
– भोपाल में राज्य विधानसभा में वोट डालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि हम राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतेंगे। वर्तमान में राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।
It is very clear that we will win one seat in the #RajyaSabhaElection: Former Chief Minister & Congress leader Kamal Nath after casting his vote at the state Assembly in Bhopal.
Voting is currently underway for three Rajya Sabha seats of the state. https://twitter.com/ANI/status/1273824351570104320 …
ANI✔@ANI
Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan cast his vote for #RajyaSabhaElection at the state Assembly in Bhopal.
– गुजरात: मातर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केसरसिंह जेसंगभाई सोलंकी से एम्बुलेंस से विधानसभा पहुंचे। उन्हें स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सीधे अस्पताल से यहां पहुंचे।
— ANI (@ANI) June 19, 2020
भोपाल: मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान किया।
Gujarat: Polling for #RajyaSabhaElection to take place today. In the state, polling to be held on four Rajya Sabha seats. Visuals from state legislative assembly in Gandhinagar.
आज गुजरात में 4 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है। राज्य विधानसभा का दृश्य ।
Rajasthan: Three buses, carrying BJP MLAs, reach state legislative assembly in Jaipur ahead of the polling for #RajyaSabhaElection today. In the state, polling for three seats to be held.
राजस्थान: भाजपा के विधायकों को लेकर तीन बसें आज राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले जयपुर में राज्य विधान सभा पहुंची। राज्य में तीन सीटों के लिए मतदान होना है।
कौन कहां से उम्मीदवार
गुजरात से चार सीटों के लिए भाजापा ने तीन उम्मीदवारों अभय भारद्वाज, रमिला बारा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने दो सीटों पर शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के दो-दो उम्मीदवार हैं। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया को टिकट दिया है।
कर्नाटक में चार सीटों पर उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की
राजस्थान में तीन सीटों के लिए दो कांग्रेस और दो भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने राजेंद्र गहलोत और ओंकार सिंह लेखावत को मैदान में उतारा है।आंध्रप्रदेश से राज्यसभा के लिए चार सीटों पर चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या रहने के कारण सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस के चारों सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं। कर्नाटक में चार सीटों पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा उम्मीदवार इरन्ना कडाडी और अशोक गस्ती पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं।
मणिपुर में रोचक मुकाबला
मणिपुर में नौ विधायकों के इस्तीफे के बाद बाद एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है। ऐसे में यहां चुनाव रोचक हो गया है। यहां भाजपा ने लेसिम्बा सानाजाओबा और कांग्रेस ने टी. मंगी बाबू को उम्मीदवार बनाया है।







