ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

14 नवम्बर से कांग्रेस शुरू करेगी ‘भाजपा भगाओ-मंहगाई हटाओ’ पदयात्रा, 403 विधानसभाओं में खोलेगी मोर्चा

लखनऊ: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवम्बर से उत्तर प्रदेश कांग्रेस ‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’ का आयोजन करेगी। 24 नवम्बर तक चलने वाली यह पदयात्रा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बुधवार को बताया कि यात्रा का मुख्य नारा ‘भाजपा भगाओ- मंहगाई हटाओ’ है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं जन विरोधी कार्यो तथा चंद उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की नीयत के कारण देश प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल हो चुकी है। मंहगाई चरम पर है, खाद्य पदार्थो जैसे सब्जियां, तेल, राशन, इत्यादि सभी ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर मंहगें हैं, तो डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है।

डीजल के दाम बढ़ने से तमाम वस्तुओं की ढुलाई दर बढ़ जाने के कारण मंहगाई आसमान पर है। कृषि उपकरण, कीटनाशक, खाद, बीज, पानी सभी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने कृषि लागत कई गुना बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में बिजली पूरे देश में सबसे मंहगी है। उन्होंने कहा कि मंहगाई का रिकॉर्ड बना चुकी मोदी, योगी सरकार की गरीब एवं आमजनों के प्रति संवेदनहीनता को संज्ञान में लेते हुए कांग्रेस इस यात्रा का आयेजन कर रही है। यात्रा के माध्यम से मंहगाई के विरूद्ध जनता के साथ मिलकर सरकार पर मंहगाई पर रेक लगाने एवं जन विरोधी नीतियों में परिर्वतन करने का दबाव बनायेगी। प्रत्येक विधानसभा में प्रतिदिन कम से कम 10 किलोमीटर की पदयात्रा सुनिश्चित की जाएगी।

प्रत्येक दिन यह पदयात्रा न्यूनतम सात ग्राम सभाओं/वाडर में की जायेगी। यात्रा के दौरान मंहगाई की मौजूदा स्थिति पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र का प्रत्येक घर में वितरण किया जाएगा। पूरे प्रदेश में 32,240 किलोमीटर की पदयात्रा, 24,180 ग्राम सभा स्तरीय बैठक और 5000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। यात्रा का रूट तय करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को दी गयी है, जिसके लिए 10 नवम्बर, 11 नवम्बर और 12 नवंबर को तैयारी बैठकर यात्रा को सुचारू तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कार्य वितरण एवं जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button