ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
खेल

मैट हेनरी की न्यूजीलैंड टीम में वापसी, नील वैगनर की लेंगे जगह

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मैट हेनरी को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक हेनरी बुधवार शाम को वेलिंगटन पहुंचेंगे और शुक्रवार 21 फरवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए मेजबान टीम से जुड़ेंगे।

हेनरी को तेज गेंदबाज नील वैगनर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने का फैसला किया गया है। वैगनर जल्द ही पिता बनने वाले हैं इसलिए पहले टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं हो सकते। वैगनर पत्नी के साथ अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं और बच्चे के जन्म तक वह तौरंगा शहर में ही रहेंगे। वैगनर के विकल्प के तौर पर कीवी टीम में शामिल किए गए हेनरी ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और काइल जैमिसन के साथ मिलकर मेजबान टीम की गेंदबाजी को और अधिक धार देंगे।

हेनरी अब तक 12 टेस्ट खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 30 विकेेट हासिल किए हैं। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ मिली जीत में हेनरी ने तीन विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ 3-0 से क्लीनस्वीप किया था, जबकि ट्वंटी-20 सीरीज में उसे 5-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

खासियत

मैट हैनरी अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनकी औसत स्पीड 140 कि.मी प्रतिघंटा है। वह अपनी तेज गेंदबाजी से भारत को विश्व कप सेमीफाइनल में बड़ा झटका दे चुके हैं। टेस्ट सीरीज में भी वह अपनी गति से भारत के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button