ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
देश

जोमैटो के डिलिवरी ब्वॉय की हत्या

मुंबईः मुंबई के उपनगर पवई में मंगलवार देर रात जोमैटो के एक डिलिवरी ब्वॉय से मामूली विवाद के बाद एक फल विक्रेता ने कथित तौर पर उसकी पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि फल विक्रेता सचिन दिनेश सिंह (20) और उसके साथी जितेन्द्र हरिराम (32) को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस उपायुक्त (जोन-10) अंकित गोयल ने बताया कि पवई के एक होटल के बाहर सचिन का फल का ठेला लगाने को लेकर मंगलवार रात साढे बारह बजे डिलिवरी ब्वॉय अमोल भास्कर सूरतकर (30) से झगड़ा हुआ था। सचिन ने गुस्से में आकर सूरतकर को कथितरूप से चाकू मार दिया। इससे सूरतकर के हृदय और पेट में गंभीर चोट आईं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी सचिन ने घटना के बाद फरार होकर उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक स्थान जाने का प्रयास किया लेकिन उसे कुर्ला स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसके साथी को भी पकड़ लिया गया। मारा गया युवक पवई के इंदिरा नगर इलाके का रहने वाला था और ऑनलाइन खाद्य पदार्थों की डिलिवरी करने वाली कंपनी जोमैटो मे काम करता था। उन्होंने बताया कि उनके बीच ठेला खड़ा करने के स्थान को ले कर पहले भी कई बार बहस हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button