ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

मनोहर लाल खट्टर ने खोली थी मोहन यादव के नाम की पर्ची, अब MP CM चुनेंगे हरियाणा का मुख्यमंत्री

 भोपाल। मध्य प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की राजनीति में एक अनूठा संयोग सामने आया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के बाद राज्य में भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चयन के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आए थे। 11 दिसंबर 2023 को उन्होंने ही भावी मुख्यमंत्री के रूप में डॉ मोहन यादव के नाम की पर्ची खोली थी। अब ऐसी ही परिस्थिति हरियाणा में बन गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हरियाणा भाजपा विधायक दल की 16 अक्टूबर को होने वाली बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे।

बता दें, हरियाणा के कई चुनावों में मध्य प्रदेश के कई नेता अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें सफलता भी मिली है। फिलहाल हरियाणा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं। उनके चेहरे पर ही भाजपा ने चुनाव लड़ा था। अब देखना है कि हरियाणा में मध्य प्रदेश जैसा कोई चौंकाने वाला नाम सामने आएगा या फिर नायब सिंह सैनी की ही वापसी होगी।

मध्य प्रदेश के इन नेताओं को हरियाणा में मिली सफलता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक बनाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मध्य प्रदेश भाजपा पर बड़ा भरोसा जताया है। इसकी एक वजह यह भी है कि हरियाणा के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रभारी और सह प्रभारी रहे प्रदेश के भाजपा नेता पार्टी को जिताने में सफल रहे हैं।

पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को साल 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रभारी बनाया था। इस दौरान भाजपा ने 90 में से 47 सीटें जीती थीं। उसके बाद साल 2019 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया। भाजपा तब 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनी।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वर्तमान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग को सह प्रभारी बनाया था। भाजपा ने तब 10 में सात सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था।

भाजपा का यादव चेहरा बन रहे मध्य प्रदेश के सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भाजपा यादव चेहरे के रूप में तैयार कर रही है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों में मोहन यादव को कई जगह खासकर यादव बहुल क्षेत्रों में प्रचार के लिए भेजा गया था। अब हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को पर्यवेक्षक बनाया है।

हरियाणा पांच विधानसभा क्षेत्रों में किया था प्रचार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान भी मोहन यादव पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया था। इनमें चार सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री यादव ने पांच विधानसभा क्षेत्रों दादरी, भिवानी, तोशाम, बवानी खेड़ा और झज्जर में प्रचार किया था। झज्जर को छोड़ अन्य चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली।

Related Articles

Back to top button