ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
विदेश

दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार गैंगस्टर रवि पुजारी भारत लाया गया, आज कोर्ट में पेशी

बेंगलुरु। दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किए गए वांटेड गैंगस्टर रवि पुजारी को आज तड़के भारत लाया गया। पुजारी को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGAP) अमर कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी दी। पुजारी भारत मेंहत्या और जबरन वसूली समेत 200 से अधिक गंभीर अपराधिक मामलों में वांछित है। 2019 की शुरुआत में भारत द्वारा किए गए प्रत्यर्पण के अनुरोध पर पुजारी को सेनेगल से 22 फरवरी को प्रत्यर्पित किया गया।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार अमर कुमार पांडेय ने कहा कि वह शारीरिक रूप से स्वस्थ है। पूछताछ उससे कल से शुरू होगी। उसे पहले मजिस्ट्रेट के पास ले जाना होगा। फिर उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वह जांच में हमारा सहयोग कर रहा है और सवालों के जवाब दे रहा है।

संयुक्त अभियान में गैंगस्टर को दबोचा गया

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अभियान में गैंगस्टर को दक्षिण अफ्रीका में दबोचा गया था। इसके बाद उसे सेनेगल में प्रत्यर्पित किया गया था। सेनेगल में उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडेय और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल सहित पुलिस अधिकारियों की एक टीम सेनेगल गई। टीम ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी की और आखिरकार उसे एयर फ्रांस की फ्लाइट से बेंगलुरु ले आया गया। पुजारी को

बुर्किना फासो के फर्जी पासपोर्ट पर एंथोनी फर्नांडीस बनकर रह रहा था

मुंबई से अपने आपराधिक जीवन की शुरुआत करने वाले पुजारी ने दाऊद के गुर्गे के तौर पर वर्षों तक काम किया। दाऊद और छोटा राजन में अलगाव के बाद वह छोटा राजन के साथ आ गया। बाद में वह छोटा राजन से अलग हो गया। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में जाकर रहने लगा। यहां से वह कई देशों में रहने के बाद सेनेगल पहुंचा था। भारतीय खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार, रवि पुजारी दक्षिण अफ्रीका के एक दूरदराज के गांव में बुर्किना फासो के फर्जी पासपोर्ट पर एंथोनी फर्नांडीस बनकर रह रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button