ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

बजरंग दल के विरोध के बाद कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई

इंदौर। मध्य प्रदेश के श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने पिछले दिनों शराब के नशे में भगवान शिव को लेकर अभद्र टिप्पणी कही गई थी। जिसके बाद पूरे प्रदेश भर में राजनितिक बवाल मचा हुआ है। इसी मामले को लेकर तुकोगंज क्षेत्र में बजरंग दल द्वारा जमकर हंगामा किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू सिंह जंडेल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

 जिस में वह भगवान शिव के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। वहीं इस मामले में कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस मामले को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है,इसी के तहत बजरंग दल ने पहले ज्ञापन दे कर कार्रवाई करने की मांग की थी पर पुलिस ने बड़े अधिकारियो का हवाला देकर मामला टालने की कोशिश की थी। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज हो गए थे।

 जिसके बाद वह देर रात फिर थाने पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया साथ ही थाना परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। बात बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियो के निर्देश पर तब जा कर पुलिस ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं इस मामले में एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया की बजरंग दल और वकीलों की शिकायत पर श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू सिंह जंडेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button