ब्रेकिंग
Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू... Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशर... IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ...
देश

सामने थी हिंसक भीड़…सीने में तनी थी पिस्तौल, फिर भी डटा रहा पुलिस का यह जवान

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुई झड़पों में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पुलिस उपायुक्त घायल हो गए। मौजपुर चौराहे सहित पूरे इलाके में जहां पुलिसकर्मियों को उपद्रवियों ने सड़कों पर निशाना बनाया, वहीं जब पुलिस उन्हें नियंत्रण करने आई तो छतों से लोगों ने उन पर पत्थर फेंके। जब प्रदर्शनकारी खुलेआम गोलियां बरसा रहे थे तब दिल्ली पुलिस के जवान जांबाजी के साथ उनका सामना कर रहे थे।

Padmaja joshi

✔@PadmajaJoshi

Chilling that this man is still free. This anti-CAA protestor reportedly ran up to the cop here and shouted ‘maar dunga tumhein’ while pointing the gun at him, reports ⁦@priyanktripathi⁩

Embedded video

1,289 people are talking about this

दिल्ली में हिंसा और आंतक फैलाते का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक लाल शर्ट में उपद्रवी पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानता दिख रहा है। वह बंदूक हाथ में थामे पुलिसकर्मी की ओर बढ़ता है और हवा में कुछ राउंड फायरिंग भी करता है। हालांकि इसके बावजूद पुलिसकर्मी पीछे नहीं हटता है। वह संयम से युवक को समझा रहा है, लेकिन उपद्रवी उसके पास जाता है और उसकी छाती पर पिस्टल तान कर वापस जाने की बात कहता है और फायर भी करता है।

यह पुलिसवाला भीड़ से भी नहीं डरा और अपनी जगह पर डटा रहा। हिंसा के दौरान जवान की इस जांबाजी को लोग सलाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि यह पुलिस का जवान कौन है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इलाके में काफी राउंड गोलियां उपद्रवियों की तरफ से चलाई गई हैं। उपद्रव के दौरान कई लोग पिस्टल लगाकर घूम रहे थे। यही नहीं, कई जगह पर लोग घरों से भी फायरिंग करते हुए देखे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button