ब्रेकिंग
Raipur Missing Persons Case: रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, सेंट्रल जोन में अभियान चलाकर 50 में से 39 ग... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का छत्तीसगढ़ से रहा है गहरा ऐतिह... Chhattisgarh School Bag Weight Limit: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के भारी बस्तों पर बाल संरक्षण आयोग... Balrampur Checkdam Corruption Action: बलरामपुर में चेकडैम निर्माण में धांधली पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठ... Bastar Cyclone Damage Report: बस्तर में 'अर्नब' चक्रवाती तूफान का कहर, दो दिनों की भारी बारिश और तेज... Balrampur News Update: हाई स्कूल मैदान में 2 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे ... Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क...
देश

डोनाल्ड ट्रंप का ग्लैमरस लाइफस्टाइल, 3 शादियों के कारण रहे सुर्खियों में

नई दिल्ली: उद्योगपति से अमरीकी राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप का ग्लैमर की दुनिया से रिश्ता काफी पुराना रहा है। कई चर्चित महिलाओं से ताल्लुक रखने की कहानियों और 3-3 शादियों के चलते अमरीकी राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप हमेशा सुर्खियां बटोरते आए हैं। आइए जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप के ग्लैमरस लाइफस्टाइल व शादियों के बारे में।

मेलानिया ट्रंप 
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी यानी कि वर्तमान पत्नी मेलानिया ट्रंप दरअसल, एक छोटे से देश स्लोवेनिया से ताल्लुक रखती हैं। डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की मुलाकात वर्ष 1998 में न्यूयॉर्क में एक फैशन वीक पार्टी के दौरान हुई थी। खास बात यह है कि ट्रंप उस वक्त राजनीति में नहीं थे। वह रीयल-एस्टेट मुगल के तौर पर जाने जाते हैं। ट्रंप-मेलानिया ने वर्ष 2005 में शादी कर ली। दोनों का एक बेटा बैरन ट्रंप भी है।

इवाना ट्रंप 
इवाना जेल्वीकोवा उर्फ इवाना से डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले शादी की थी। यानी कि इवाना ट्रंप अमरीकी राष्ट्रपति की पहली पत्नी हैं। उनसे उन्हें 3 बच्चे भी हैं। इवाना ट्रम्प का जन्म 1949 में चैकोस्लोवाकिया में हुआ था। ओलिम्पिक खिलाड़ी इवाना  वर्ष 1976 के ओलिम्पिक ग्रीष्मकालीन खेलों दौरान ट्रम्प से मिलीं। साल 1977 में दोनों ने विवाह किया। वर्ष 1991 में दोनों का तलाक हो गया, साथ ही इवाना डोनाल्ड ट्रंप की आधी संपत्ति की मालकिन बन गईं।

मारला मैपल्स ट्रंप
इवाना ट्रंप से तलाक लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मारला मैपल्स से की थी। ट्रंप की दूसरी पत्नी यानी कि मॉडल मारला मैपल्स का जन्म 1963 में कोहट्टा, जॉर्जिया में हुआ था और उन्होंने अभिनेत्री और टैलीविजन सैलिब्रिटी के रूप में काम किया था। वह वर्ष 1985 में ट्रम्प से मिलीं। वर्ष 1993 में दोनों के घर बेटी टिफ्फनी ट्रम्प ने जन्म लिया। टिफ्फनी के जन्म के 2 माह बाद दोनों ने एक रिसैप्शन पार्टी दौरान शादी कर ली। हालांकि, 1999 में दोनों ने तलाक ले लिया।

इनके साथ भी रही है चर्चा
3 शादियों के अलावा भी अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप कई चर्चित महिलाओं के साथ चर्चा में रहें हैं। जिन चर्चित महिलाओं से ताल्लुक की कहानियों ने ट्रंप ने सुर्खियां बटोरीं, वे गैबरीला सबेतिनी, रोवेने ब्रिवेर, काइली बैक्स, एलिसन जियानिनी, कारा यंग, कार्ला ब्रूनी, करेन मैकडॉगल व स्ट्रोमी डेनियल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button