ब्रेकिंग
Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 'म्यूल अकाउंट' ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; ... Chhattisgarh Politics: धान खरीदी पर रार! भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को घेरा, दागे तीखे सवाल; पूछ... Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ... Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ...
दिल्ली/NCR

आधी रात धधक उठा नोएडा का बैंकेट हॉल, भीषण आग में इलेक्ट्रिशियन की जलकर मौत

नोएडा सेक्टर 74 स्थित लोटस ग्रैंडस बैंकेट हॉल में देर रात भीषण आग लग गई, जिसके कारण लाखों का माल जल के राख हो गया. उसके साथ ही एक इलेक्ट्रिशियन की इस आगजनी में मौत हो गई है. आग पर काबू पाने के ली दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी मशक्कतों के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग के विकराल रूप से आसपास के लोग दहशत में रहे.

आग की घटना बुधवार देर रात की है. बैंकेट हॉल में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को आग लगने की जानकारी बुधवार देर रात 3 बजे लगी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझाया. आग की घटना में एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई. वह बागपत जिले के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

बैंकेट हॉल में लगी आग, एक की मौत

नोएडा के सेक्टर 74 में बने लोटस ग्रैंडस बैंकेट हॉल में बुधवार देर रात में भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को लगभग 3 बजे के बाद मिली. नोएडा डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि देर रात बैंकट हॉल में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की लगभग 15 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इस आगजनी में जिला बागपत के बड़ौत के रहने वाले परविंदर की मौत हो चुकी है जो की लोटस बैंकेट हॉल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है पूरे मामले की जांच कर ही आग लगने की स्थिति का पता चल पाएगा.

जनरेटर में तेल डालने गया था परविंदर

जिला बागपत के बड़ौत के रहने वाले परविंदर पिछले काफी समय से सेक्टर 74 में स्थित लोटस ग्रैंडस बैंकेट हॉल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. देर रात जनरेटर सेट में डीजल डालने के लिए छत पर गया था, तभी नीचे अचानक हाल में आग लग गई. आग लगने के धुएं से संभवत परविंदर बेहोश हो गया और उसकी वहीं पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई. परविंदर के भाई ने बताया कि उनको देर रात पुलिस ने सूचना दी है. हम सभी यहां आए तो पता चला कि परविंदर की मौत हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button