ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
खेल

लेडी सहवाग को टीम इंडिया से मिला है तूफानी बल्लेबाजी करने का लाइसेंस, हो गया खुलासा

पर्थ ICC Women’s T20 World Cup 2020: ऑस्ट्रेलिया में आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 खेला जा रहा है। इस ग्लोबल टूर्नामेंट में भारत की महिला टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर टी20 विश्व कप का शानदार आगाज किया है। दोनों मैचों में भारत की ओर से ओपनर के तौर पर तूफानी बल्लेबाजी करने वालीं शफाली वर्मा को लेकर एक बड़ा खुलासा उनकी ही टीम की गेंद शिखा पांडे ने किया है।

आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के आगाज मैच में ऑस्ट्रेलिया पर बरसने वालीं और फिर दूसरे मैच में बांग्लादेशी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वालीं शफाली वर्मा को लेकर टीम के तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने कहा है कि उनको बेखौफ क्रिकेट खेलने का लाइसेंस दिया गया है। शिखा पांडे ने कहा है कि 16 साल की शफाली वर्मा को निडर होकर दमदार क्रिकेट खेलने के लिए बोल दिया गया है।

‘शफाली से कुछ भी बदलने के लिए नहीं बोला’

बांग्लादेश के खिलाफ महज 17 गेंदो में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने वालीं शफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। वहीं, बांग्लादेश को 18 रन से रौंदने के बाद शिखा पांडे ने कहा, “हमने उससे (शफाली वर्मा) कुछ भी बदलने के लिए नहीं बोला है। उसको बेखौफ ब्रांड क्रिकेट खेलने के लिए फ्री लाइसेंस दिया है। वह अद्भुत है। 16 साल की उम्र में मैंने क्रिकेटर बनने के लिए ट्रेनिंग भी नहीं शुरू की थी और ये इस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही है। मुझे खुशी है कि इस तरह के युवा निडर क्रिकेटर हमारी टीम में है।”

बता दें कि भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे। ये इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। इस स्कोर को डिफेंड करते हुए पूनम यादव ने फिर से अपनी फिरकी का जादू दिखाया और 3 विकेट झटके। आपको बता दें, इस टूर्नामेंट भारतीय टीम अपना अगला मैच गुरुवार 27 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button