ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
उत्तरप्रदेश

गले में फंसी च्विंगम टॉफी, 4 साल के बच्चे की हो गई मौत, तड़प-तड़पकर निकला दम

अगर आपका बच्चा छोटा है और टॉफी खाने का शौकीन है तो यह शौक उसके लिए जानलेवा भी हो सकता है. आज कल लोकल कंपनियों ने किंडर जॉय की तर्ज पर फुटेला फ्रूट टॉफी बाजार में उतारी है, जो की चबाने के साथ च्विंगम जैसी है. वहीं, इस तरह की चीज खाने के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बच्चे की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चा टॉफी खा रहा था. इसी दौरान उसके गले में वह अटक गई और फिर उसकी मौत हो गई.

कानपुर में च्विंगम वाली टॉफी खाने से चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि बच्चे ने मोहल्ले की एक दुकान से जिद करके टॉफी ली थी. टॉफी खाने के कुछ ही देर बाद वह उसके गले में फस गई. इसके बाद उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी. परिजन बच्चे को आनन-फानन में शहर के सबसे बड़े अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत चुकी थी. घटना के बाद से ही पूरे परिवार में मातम का माहौल है.

टॉफी खाने से हुई मौत

घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के पिता राहुल कश्यप ने बताया कि उनके 4 साल के बेटे ने रविवार की शाम करीब 7:00 बजे घर के सामने ही बनी परचून की दुकान से टॉफी ली थी और घर जाकर खाई. जिसके बाद ट्रॉफी उसके गले में फंस गई. परिवार के लोगों ने बच्चे के गले से ट्रॉफी निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन ट्रॉफी नहीं निकली थी. जिसके बाद परिवार के लोग बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की सांस थम गई थी.

टॉफी खाने को लेकर फैली दहशत

मृतक बच्चे के पिता का कहना है कि परी जैन टॉफी बनाने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने जा रहे हैं. घटना के बाद से ही बच्चे के परिवार में गम का माहौल है. वहीं, इलाके के लोगों में टॉफी खाने को लेकर दहशत फैल गई है.

Related Articles

Back to top button