ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
हरियाणा

पत्नी की हुई मौत तो बेटी पर डोल गई बुरी नीयत, 4 साल तक करता रहा रेप, फिर एक दिन…

एक लड़की के लिए उसके पिता सुपरहीरो होते हैं, जो दुनिया के खराब लोगों से उसकी हिफाजत करते हैं. एक पिता और बेटी का रिश्ता काफी अनमोल और पवित्र होता है लेकिन फरीदाबाद में एक शख्स ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया. वह भी 4 साल तक, उसने अपनी पत्नी की मौत के बाद बेटी के साथ रेप किया. यहां तक की बेटी की शादी के बाद भी उसने बेटी को नहीं छोड़ा, जिसकी अब उसे सजा मिली.

फरीदाबाद की बल्लभगढ़ की राहुल कॉलोनी में रहने वाले हैवान पिता की शिकायत उसकी बेटी ने एक NGO में जाकर की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दरअसल बेटी की मां की मौत तब हो गई थी, जब वह छोटी थी. शख्स की इकलौती बेटी थी. अपनी पत्नी की मौत के बाद से ही वह अपनी इकलौती बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम देता आ रहा था.

बेटी की शादी के बाद भी हैवानियत

यही नहीं जब बेटी बालिग हुई, तो उसने अपनी पसंद से शादी कर ली लेकिन उसके बाद भी वहशी पिता उसे अपना शिकार बनाता रहा. दरअसल शादी के बाद बेटी अपने पिता के घर वापस आकर रहने लगी थी. ऐसे में जब भी उसका पति किसी काम से बाहर जाता था. उसका पिता उसके साथ रेप करता था. ये सिलसिला करीब चार साल तक चला. पिता ने बेटी को उसके साथ होने वाली दरिंदगी के बारे में किसी भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी हुई थी.

पिता को हुई 10 साल की हुई सजा

ऐसे में डरी हुई लड़की चार साल तक चुप रहकर सब कुछ सहती रही लेकिन एक दिन जब उसकी बर्दाश्त की हद खत्म हो गई, तो उसने अपने पिता की घिनौनी हरकत के बारे में एक एनजीओ में जाकर सब कुछ तफ्तीश से बता दिया. इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट कराई गई और शख्स को गिरफ्तार कराया गया. अब उस शख्स को 10 साल की सजा हुई और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

Related Articles

Back to top button