ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

BJP ही ऐसी पार्टी जहां चायवाला बन सकता है PM और अखबार वाला पार्टी अध्यक्ष: सारंगी

भुवनेश्वर: केन्द्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने कहा कि भाजपा पार्टी ही ऐसी है जहां कोई चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है, अखबार बांटने वाला पार्टी अध्यक्ष और झोंपड़ी में रहने वाला मंत्री बन सकता है। यही पार्टी ऐसी है जहां सभी को समान अवसर मिलता है। केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद ओडिशा आए धर्मेन्द्र प्रधान और सारंगी के सम्मान में शनिवार को एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी ने उनका अभिनंदन किया। सारंगी ने समारोह में कहा, ‘‘भाजपा की यही तो खासियत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री पद के साथ ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और उन पर विश्वास भी जताया है।

बालासोर से लोकसभा सदस्य सरंगी ने कहा कि अब मेरा काम उस विश्वास को बनाए रखने का है। सारंगी अपने बेहद सादा जीवन के कारण अन्य नेताओं से काफी अलग नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री पद की कोई लालसा नहीं थी। उन्हें यह पद लोगों की सेवा के लिए दिया गया है, इसके दर्जे का लाभ उठाने के लिए नहीं। सारंगी ने बताया कि 30 मई को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें दो बार फोन किया, लेकिन उनका फोन किसी और के पास था और बात नहीं हो सकी। जब उन्होंने शाह को वापस फोन लगाया तो उनसे कहा गया कि वह शाम को शपथग्रहण के लिए पहुंचें। सारंगी मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले नए सांसदों में से एक हैं। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग के मंत्री सारंगी ने कहा कि मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ, लेकिन अमित शाह जी ने मुझे स्पष्ट कहा कि मुझे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए वहां मौजूद रहना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button