Breaking
खरगोन में बोले राहुल गांधी- मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए जिन भानुप्रताप शर्मा को हराकर पहली बार सांसद बने थे शिवराज सिंह चौहान, इस बार फिर उन्हीं से मुकाबला गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह ... सिर के पीछे वार करके युवक की हत्या, संदिग्ध हिरासत में सत्ता में आते ही राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देंगे राहुल गांधी’ रीवा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, देवर ने दो भतीजियों और भाभी को उतार दिया मौत के घाट, जानें पूरा मामल... रेत चोरी रोकने मुहूर्त का इंतजार कर रही जियावन पुलिस! कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार... अनूपपुर में नाबालिग ने लगाई फांसी ,हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें प... बहन की आज शादी, भाई की ट्रैक्टर पलटने से हुई दर्दनाक मौत, जबलपुर में 5 की मौत सभी रिश्तेदार...

The Great Indian Murder: अजय देवगन ने किया रिवील- कैसे और क्यों रखा गया वेब सीरीज का टाइटल? देखें दिलचस्प वीडियो

नई दिल्ली। अजय देवगन निर्मित वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, एक सवाल सभी के जहन में आ रहा था कि सीरीज का नाम सिक्स सस्पेक्ट्स क्यों नहीं रखा गया? आखिर, यह सीरीज विकास स्वरूप के इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है। सीरीज में एक कत्ल होता है और शक की सुई 6 लोगों की ओर घूमती है, फिर टाइटल क्यों बदला गया। अब इसकी वजह का खुलासा एक वीडियो में किया गया है, जिसमें अजय, लीड एक्टर प्रतीक गांधी और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया शो का टाइट द ग्रेट इंडियन मर्डर रखने की वजह को ह्यूमरस अंदाज में रिवील करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अजय कहते हैं कि सीरीज बनकर तैयार है, रिलीज होने वाली है, लेकिन नाम क्या रखें? इस पर प्रतीक गांधी कहते हैं कि उन्हें एक आइडिया है। सीरीज का नाम सिक्स सस्पेक्ट्स रखते हैं। अजय इसे बहुत स्पष्ट कहते हुए खारिज कर देते हैं। तिग्मांशु धूलिया कहते हैं कि उनका विश्वास है, जिन फिल्मों के टाइटल तीन शब्दों के होते हैं, वो बहुत चलती हैं, जैसे अमर अकबर एंथोनी, पान सिंह तोमर, साहब बीवी और गैंगस्टर… गौरतलब पान सिंह तोमर और साहब बीवी गैंगस्टर तिग्मांशु निर्देशित फिल्में हैं।

इस पर अजय कहते हैं कि कहानी पूरे देश में घूम रही है। हर शहर की कहानी है। फिर अजय सजेस्ट करते हैं- द ग्रेट इंडियन तमाशा। प्रतीक सुझाव देते हैं कि कहानी में सस्पेंस हैं और एक मर्डर भी है। इस पर अजय सभी को मिलाकर सुझाव देते हैं- द ग्रेट इंडियन मर्डर। तिग्मांशु थोड़ी हिचक दिखाते हुए कहते हैं- इसमें चार वर्ड्स हैं… पर ठीक है। अजय ने वीडियो ट्विटर पर साझा करके लिखा- ट्रेलर देख लिया, अब देखो द ग्रेट इंडियन मर्डर के टाइटल की मिस्ट्री। पीछे जाते हुए रिवील कर रहे हैं कि शो का नाम कैसे रखा गया।

खरगोन में बोले राहुल गांधी- मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए     |     जिन भानुप्रताप शर्मा को हराकर पहली बार सांसद बने थे शिवराज सिंह चौहान, इस बार फिर उन्हीं से मुकाबला     |     गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव से     |     सिर के पीछे वार करके युवक की हत्या, संदिग्ध हिरासत में     |     सत्ता में आते ही राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देंगे राहुल गांधी’     |     रीवा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, देवर ने दो भतीजियों और भाभी को उतार दिया मौत के घाट, जानें पूरा मामला…     |     रेत चोरी रोकने मुहूर्त का इंतजार कर रही जियावन पुलिस!     |     कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार…     |     अनूपपुर में नाबालिग ने लगाई फांसी ,हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें पूरा मामला…     |     बहन की आज शादी, भाई की ट्रैक्टर पलटने से हुई दर्दनाक मौत, जबलपुर में 5 की मौत सभी रिश्तेदार…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें