ब्रेकिंग
'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ... बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार PM मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में की कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की तारीफ, सीएम साय ने जताया ... Chhattisgarh Politics News CM Sai: 'भाजपा के लिए पद से बड़ा सिद्धांत', सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रे... Durg Doctor POCSO Act Arrest: दुर्ग में नाबालिग मरीज से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार! पॉक्सो ... Durg Crime News Mohan Nagar: दुर्ग में पैसों के लेनदेन में चाकूबाजी! युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला,... Balodabazar Gharial in Khorsi Nala: बलौदाबाजार के खोरसी नाला में दिखा घड़ियाल! ग्रामीणों में दहशत, व... PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्... धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ...
देश

बालाकोट हमले की पहली बरसी पर वायु सेना प्रमुख भदौरिया ने मिग विमान के साथ भरी उड़ान

नई दिल्लीः बालाकोट एयर स्ट्राइक की पहली बरसी पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने श्रीनगर से वायुसेना के उन जांबाजों के साथ पांच विमानों के मिशन पर उड़ान भरी जो पाकिस्तान के भीतर घुसकर एक आतंकी प्रशिक्षण शिविर को नेस्तनाबूद करने के अभियान में शामिल थे। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने एक मिग-21 टाइप 69 विमान के साथ उड़ान भरी। उनके साथ दो मिराज-2000 और दो सुखोई-30 एमकेआई विमान भी उड़ान भर रहे थे।

एक साल पहले के अभियान को याद करते हुए वायु सेना ने कहा कि वह भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के पवित्र कार्य को निभाते हुए अन्य रक्षा सेवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वायु सेना प्रमुख ने बालाकोट अभियान की बरसी पर पांच विमानों के मिशन के लिए उड़ान भरी। पिछले साल 26 फरवरी को उक्त अभियान में भारत के युद्धक विमानों ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के एक शिविर पर निशाना साधा था।

पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने यह कार्रवाई की थी। अगले दिन पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की कोशिश की लेकिन वायु सेना ने उसके विमानों को मार गिराया। इसके बाद दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों के बीच युद्ध का डर मंडराने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button