ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
उत्तरप्रदेश

गलत रास्ते पर ले गया गूगल मैप, टूटे पुल से नदी में गिरी कार… 3 की मौत के बाद PWD के 4 इंजीनियरों पर FIR

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुल से नदी में गिरी कार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने पीडब्ल्यूडी विभाग के चार इंजीनियरों पर केस दर्ज किया है. इनके अलावा पुलिस ने 5 अन्य को भी एफआईआर में शामिल किया है. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है. बताया जा रहा था कि कार चालक गूगल मैप से रास्त देखकर चल रहे थे. पुल टूटा होने के बावजूद भी किसी तरह का कोई साइनबोर्ड या अवरोधक वहां पर नहीं था जो कि बड़ी लापरवाही है.

पुलिस ने रामगंगा नदी में गिरी कार और 3 लोगों की मौत के मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरों को आरोपी बनाया है. उनके अलावा 5 अन्य पर भी एफआईआर की गई है. पुलिस ने एफआईआर में असिस्टेंट इंजीनियर मोहम्मद आरिफ और अभिषेक कुमार, जूनियर इंजीनियर अजय गंगवार और महाराज सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है. बदायूं प्रशासन की तरफ से तहसीलदार छविराम ने यह एफआईआर दर्ज कराई है.

एफआईआर में क्या?

तहसीलदार छविराम ने बदायूं के दातागंज थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें पीडब्ल्यूडी विभाग के 2 असिस्टेंट इंजीनियर और 2 जूनियर इंजीनियरों को नामजद किया गया है. इनके अलावा 5 अन्य को भी एफआईआर में रखा गया है. तहसीलदार छविराम ने हादसे के पीछे पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही बताई है. उन्होंने एफआईआर में लिखवाया है कि जानबूझकर पुल के दोनों तरफ मजबूत बेरीकेडिंग, अवरोध, रिफ्लेक्टर नहीं लगवाए गए. गूगल मैप में भी उस मार्ग के सर्च करने पर कोई रोक नहीं लगवाई. बीएनएस की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या था मामला

बदायूं और बरेली जिले के बीच रामगंगा नदी पर पुल बीच में से टूटा हुआ था. पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ था और बारिश के मौसम में जब नदी में बाढ़ आ गई थी उस वक्त पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था. हालांकि गूगल मैप पर यही रास्ता दिख रहा था. जिसकी वजह से कार चालक सीथे चलते गए और तेज रफ्तार कार अचानक नदी में जा गिरी. हादसे के बाद बरेली की फरीदपुर पुलिस और बदायूं की दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची थी. जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकलवाया गया.

Related Articles

Back to top button