ब्रेकिंग
Saudi Arabia Houthi Drone Attack: सऊदी अरब के शायबा ऑयल फील्ड पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन हमला, एक ... Delhi Pollution News: दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंची हवा की क्वालिटी, जहांगीरपुरी और विवेक विहार म... सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की...
देश

हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में जाकर बैठीं

पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज गुरुवार को सांसद के रूप में शपथ ले ली. इस अवसर पर प्रियंका का पूरा परिवार भी सदन में मौजूद रहा. मां सोनिया गांधी और भाई राहुल के अलावा पति रॉबर्ट, उनके बेटे रेहान वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी संसद भवन में मौजूद थे.

क्रीम कलर की साड़ी पहने संसद भवन पहुंचीं प्रियंका गांधी ने सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका ने हाथ में संविधान की कॉपी ले रखा था और वह उसे हवा में दिखा रही थीं. उन्होंने हिंदी भाषा में शपथ ली.

चौथी पंक्ति में बैठीं प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ बेटे रेहान और बेटी मिराया वाड्रा भी संसद भवन पहुंचे. प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के साथ संसद भवन आईं. मां सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, रॉबर्ट की मां, दोनों बच्चे, मल्लिकार्जुन खरगे और रंजीत रंजन समेत कई कांग्रेसी सांसद भी सांसद गैलरी में बैठे हुए थे.

शपथ लेने के बाद प्रियंका विपक्षी सांसदों के लिए बने आसन की चौथी पंक्ति में गईं और वहां पर बैठ गईं. जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहली पंक्ति पर बैठे हुए थे.

हंगामे से शुरू हुई संसदीय यात्रा

हालांकि प्रियंका गांधी की संसदीय यात्रा हंगामे से शुरू हुई. शपथ ग्रहण खत्म होने के बाद जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने कार्यवाही 12 बजे के लिए स्थगित कर दी.

इससे पहले प्रियंका ने जैसे ही लोकसभा में प्रवेश किया तो कांग्रेस के सांसदों ने उन्हें घेर लिया और लोग फोटो और सेल्फी लेने लग गए. इस बीच मीसा भारती, दीपेंदर हुड्डा और शशि थरूर समेत कई सांसदों ने उनसे मुलाकात की. शपथ के बाद प्रियंका ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी का अभिवादन किया, गैलरी में बैठे सोनिया गांधी और सास का भी अभिवादन किया.

पहली बार चुनाव लड़ा और सांसद बनीं

प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव मैदान में उतरी थीं. वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर पिछले हफ्ते खत्म हुए उपचुनाव में निचले सदन की सदस्य निर्वाचित हुईं. उन्होंने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिस की है.

प्रियंका के अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से निर्वाचित कांग्रेस नेता रवींद्र बसंतराव चव्हाण ने भी आज सदन की सदस्यता की शपथ ली. चव्हाण ने मराठी भाषा में शपथ ली.

सदन में गांधी-नेहरू परिवार के 3 सदस्य

देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब संसद में गांधी-नेहरू परिवार के 3 सदस्य दिखाई देंगे. प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं जबकि उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सांसद हैं. प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनी हैं.

प्रियंका गांधी 5 साल पहले साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सक्रिय राजनीति में उतरी थीं, तब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था. तब से वह पार्टी महासचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं.

Related Articles

Back to top button