ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
खेल

बेटे जोरावर को क्रिकेटर बनाने के लिए बेताब हैं शिखर धवन, ‘गब्बर’ ने खुद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस बात का खुलासा किया है कि उनका बेटा जोरावर धवन भी क्रिकेटर बनने की शुरुआत कर रहा है। इस बात से भारतीय टीम के गब्बर यानी शिखर धवन काफी खुश हैं कि उनका बेटा उन्हीं के कदमों पर चलना चाहता है। हालांकि, बहुत कम ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके बेटे ने क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया है। हालांकि, जोरावर ने छोटी सी उम्र से ही क्रिकेट सीखने का मन बनाया है।

दरअसल, शिखर धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेटे जोरावर का फोटो शेयर किया है। इस फोटो में जोरावर खुश नज़र आ रहे हैं और उनके कंधे पर एक किट बैग है, जो जाहिर तौर पर बच्चों वाला ही किट बैग है। इस तस्वीर के कैप्शन में शिखर धवन ने लिखा है कि आप जिस चीज को प्यार करते हैं उसी को अगर बेटा भी प्यार करे तो बड़ा अच्छा लगता है।

धवन ने बेटे जोरावर पर लुटाया प्यार

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा है, “यह बहुत ही खास फीलिंग होती है कि जिस चीज (क्रिकेट) से आप बहुत प्यार करते हैं, उसी चीज को आपका बेटा भी प्यार करने लगे। क्रिकेट के प्रति हमारा प्यार हमारे खून में दौड़ता है। लिटिल चैंपियन को बड़ा होते देखने के लिए और उसको उसके सपने और गोल पूरा करते देखने के लिए मैं बेताब हूं। पापा हमेशा आपका मार्गदर्शन करने के लिए उपल्ब रहेंगे। लव यू छोटे!”

इन क्रिकेटरों के बेटे ने भी अपनाई थी क्रिकेट

इफ्तिकार अली खान पटौदी के बेटे मंसूर अली खान पटौदी, लाला अमरनाथ के बेटे मोहिंदर अमरनाथ, विजय मांजरेकर के बेटे संजय मांजरेकर, सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर, योगराज सिंह के बेटे युवराज सिंह, रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी क्रिकेट को अपनाया है। अब लिस्ट में जोरावर का नाम भी शामिल हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button