ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ यूनिवर्सिटी के 150 छात्र जबरन शादी में घुसे, महिलाओं को छेड़ा, खाना खाने लगे… टोकने पर कर दी पिटाई, मचा खूब हंगामा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले छात्र जबरन एक शादी समारोह में घुस आए. वहां उनका बारातियों और दुल्हन पक्ष के साथ विवाद शुरू हो गया. उन्होंने फिर मैरिज हॉल में तोड़फोड़ की. लोगों से मारपीट की और बमबाजी भी की. हमले में शादी में आए कई लोग घायल हो गए. तभी इसकी सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को देख लड़के वहां से भाग निकले.

मामला डालीगंज इलाके का है. यहां रामाधीन मैरिज लॉन में एक बारात आ रही थी. मैरिज हॉल पूरा सजा हुआ था. वहां से 500 मीटर की दूरी पर आईटी चौराहे के पास बारात में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हो गए. बारातियों के साथ नाचने लगे तो इसका विरोध किया गया. बस यहीं से विवाद बढ़ गया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. उस वक्त रात ते 11 बज रहे थे. तभी सभी लड़के मैरिज हॉल में भी घुस गए. वहां वो लोग खाना खाने लगे. जब दुल्हन पक्ष को ये बात पता लगी तो उन्होंने छात्रों को वहां से जाने को कहा.

छात्र इस बात पर भड़क गए. उन्होंने मैरिज हॉल में तोड़फोड़ शुरू कर दी. उसके बाद लगभग 150 छात्र जमा हो गए और उन्होंने मारपीट करनी भी शुरू कर दी. बारात में महिलाएं और बच्चे चीख रहे थे. छात्रों के हाथ में जो चीज आ रही थी, उसी से हमला कर रहे थे. उन्होंने जमकर पथराव भी किया. यही नहीं, कई राउंड फायरिंग हुई. 7 से 8 राउंड हाथ गोला फेंका गया, जिससे चारों ओर दहशत का माहौल हो गया.

शादी में आए कई मेहमान तो दहशत का माहौल देख वहां से तुरंत चले गए. तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देख सभी छात्र वहां से भाग निकले. विवाद के बाद मैरिज हॉल में चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था. मौके पर बस दूल्हा-दुल्हन के घर वाले ही मौजूद थे जो इस पूरी घटना से बेहद आहत थे. फिर पुलिस की मौजूदगी में शादी के बाद विदाई करवाई गई. साथ ही जो मेहमान घायल हुए थे उन्हें भी पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाया.

क्या बोले शादी में आए बाराती?

बारात में शामिल एक शख्स ने बताया- हम अपने भतीजे की बारात लेकर आ रहे थे. इसी दौरान मैरिज हॉल से थोड़ी दूर पहले 15 से 20 लड़के बारात में शामिल हो गए. देखते ही देखते वो मारपीट करने लगे. हमने उनसे लड़ाई की वजह पूछी तो हमारे सिर पर धारदार चीज से हमला कर दिया, जिससे हम लहूलुहान हो गए. हम लोग आननफानन में वहां से भागते हुए पूरी बारात को मैरिज हॉल में लेकर पहुंचे. सभी लोग डर गए थे. वो लड़के वहां भी आ गए. फिर जमकर वहां भी उन्होंने हंगामा किया.

दूल्हे के पिता का छलका दर्द

दूल्हे के पिता ने बताया- हम कई साल से बेटे की शादी की तैयारी कर रहे थे. बहुत अरमान के साथ हम बारात लेकर आए. पूरा परिवार खुशी से नाच रहा था. आईटी चौराहे के पास कुछ लड़के बारात में शामिल हो गए और महिलाओं से अभद्रता करने लगे. उन्हें रोका तो मारपीट शुरू कर दी. शादी का पूरा कार्यक्रम खराब हो गया.

Related Articles

Back to top button