ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
मध्यप्रदेश

अशोकनगर के मंदसौर मिल इलाके में मिली सिर कुचली लाश, फैली सनसनी

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मंदसौर मिल क्षेत्र में एक सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई, लाश के पास ही खून से सना पत्थर और ईंट मिली पुलिस ने बॉडी को जिला अस्पताल भेज दिया है। आपको बता दें कि बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने सिर कुचली लाश को देखा और कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी, घटना स्थल पर एसडीओपी विवेक शर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई लाश का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है।

 युवक का पेंट भी लाश से कुछ दूर पर पड़ा हुआ था, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है कि यह युवक कौन है। वहीं कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button