ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मध्यप्रदेश

भोपाल में पत्नी और साली की हत्या करने वाला ASI गिरफ्तार, पांच घंटे में 400 किमी दूर मंडला पहुंच गया था

भोपाल। एएसआई योगेश मरावी ने किसी पेशेवर हत्यारे की तरह दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। रेकी करने के बाद उसने नौकरानी के आने का इंतजार किया। दरवाजा खुलते ही योगेश ने अपने पास रखे धारदार हथियार से पत्नी और साली पर ताबड़तोड़ वार किए।

महज छह मिनट में वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकला। घटना स्थल के पास खड़ी टैक्सी से वह लगभग पांच घंटे में 400 किलोमीटर का सफर कर मंडला तक जा पहुंचा। वहां उसे व कार चालक को नैनपुर की पिंडरई चौकी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस जघन्य हत्याकांड के पीछे घरेलू कलह के साथ चरित्र शंका की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शादी के 10 साल बीतने पर भी संतान नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ रहा था। पांच वर्ष से योगेश, विनीता उर्फ गुड़िया को साथ रहने के लिए मंडला बुला रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं हो रही थी।

दीदी सुनते ही खुल गया था फ्लैट का दरवाजा

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले रात के समय योगेश ने पत्नी के फ्लैट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अनहोनी की आशंका से उसने दरवाजा नहीं खोला था। भोपाल आने के लिए योगेश ने बैहर से टैक्सी किराए पर ली थी।

उसने वाहन चालक मोहित को एक होटल में छोड़ दिया था। सुबह वह स्वयं टैक्सी लेकर पहुंचा और उसे सिमी आपार्टमेंट के पीछे एकांत क्षेत्र में खड़ी कर दी थी। उसके बाद वह नौकरानी का इतंजार करने लगा। फ्लैट पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाते हुए नौकरानी सेवंती ने दीदी कहकर दरवाजा खटखटाया। सेवंती की आवाज सुनते ही दरवाजा खुल गया।

वारदात से अपार्टमेंट में दहशत

जिस अपार्टमेंट में वारदात हुई, उसके भूतल में व्यावसायिक गतिविधियां चलती हैं। विनीता मरावी के फ्लैट के सामने जैन परिवार रहता है। उन्होंने घटना के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

पहली मंजिल पर रहने वाली स्वीटी वासनिक ने बताया कि मेघा सुबह आफिस जाती थी और शाम को वापस घर लौट आती दोनों बहनें बहुत कम ही कहीं आती जाती थी। मंगलवार सुबह जब अपार्टमेंट के आगे भारी भीड़ लगने लगी, तब उन्हें घटना का पता चला।

कपड़ों पर नहीं मिले खून के निशान

नैनपुर की पिंडरई चौकी प्रभारी राजकुमार हिरकने ने बताया कि घटना के बाद भोपाल पुलिस ने अरोपित एएसआई मरावी के मंडला की तरफ भागने की सूचना दी थी। एसपी रजत सकलेचा ने जिले के सभी थानों को इस मामले में अलर्ट रहने को कहा था।

शाम लगभग पांच बजे नैनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचते ही टैक्सी को रोककर एएसआई मरावी और चालक मोहित को हिरासत में ले लिया गया। जांच के दौरान एएसआई के कपड़ों की खून के निशान नहीं मिले। संभवना वारदात के बाद उसने कपड़े बदल लिए थे।

50 मीटर तक जाकर वापस लौटा खोजी डॉग

मौके पर पहुंचा खोजी डॉग अपार्टमेंट के पीछे लगभग 50 मीटर तक जाकर वापस लौट आया था। संभवत: योगेश ने टैक्सी वहीं खड़ी की थी।

Related Articles

Back to top button