ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मध्यप्रदेश

भोपाल में डेढ़ करोड़ की शराब पर चला रोड रोलर… 21 महीने में जब्त हुई थी 45,000 लीटर

भोपाल । भोपाल जिले में पिछले 21 महीने के दौरान जब्त 45 हजार लीटर देसी-विदेशी शराब पर शुक्रवार को रोड रोलर चला दिया गया। नष्ट की गई शराब की कीमत एक करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है।

विदेशी शराब भंडारागार गांधीनगर में अधिकारियों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की गई । आबकारी विभाग ने यह शराब एक जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच जब्त की थी।

आबकारी विभाग ने इस समय सीमा में नौ हजार 793 प्रकरण बनाए थे। इसके तहत अंग्रेजी शराब छह हजार 408 लीटर, बीयर चार हजार 997 लीटर, देसी शराब आठ हजार 602 लीटर, हाथ भट्टी शराब 25 हजार लीटर नष्ट की गई है। डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई शराब को नष्ट कराया गया है।

हत्या को हादसा बताने की कोशिश की थी, फुटेज से मिला सुराग

मामूली बात पर हनुमानगंज क्षेत्र की एक लाज में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। युवक को सड़क हादसे में घायल होना बताकर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में भर्ती कराने वाले युवक ने अपना नाम तो फर्जी लिखाया ही था, घायल का नाम भी गलत बताया था। युवक की मौत होने पर मामला हत्या का निकला।

पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान हमीदिया अस्पताल के कैमरे के फुटेज से कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने इस अंधे कत्ल के मामले का पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौन है असली मर्द ? वायरल ऑडियो से मचा हंगामा

भोपाल नगर निगम के एक अधिकारी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। ऑडियो में अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के किसी कर्मचारी से विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग करते हुए कर्मचारियों से हड़ताल करने को कह रहे हैं।

ऑडियो में आवाज सीवेज शाखा के प्रभारी कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी की बताई जा रही है, लेकिन नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता। इस ऑडियो की हकीकत जानने के लिए निगम अधिकारियों से भी संपर्क करना चाहा, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button