ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

BJP ने अमेरिका पर लगाए देश को अस्थिर के आरोप, राहुल गांधी के मुद्दे उठाने के पीछे इस रिपोर्ट को बताया वजह

भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार अमेरिकी विदेश विभाग पर डीप स्टेट के जरिए भारत को अस्थिर करने और पीएम मोदी को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगाया है. संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भारत की प्रगति को बाधित करने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं.

संबित पात्रा ने कहा कि OCCRP (ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट) को अमेरिकी विदेश विभाग और अरबपति जॉर्ज सोरोस जैसे “डीप स्टेट” से जुड़े लोगों द्वारा वित्तीय सहायता मिल रही है. पात्रा ने आरोप लगाया कि यह समूह प्रधानमंत्री मोदी और भारत की छवि को खराब करने के लिए बेबुनियाद रिपोर्ट छाप रहे हैं.

पात्रा ने दावा किया कि हमारे पास सबूत हैं कि OCCRP को 50% फंडिंग अमेरिकी विदेश विभाग से मिलती है. उन्होंने OCCRP पर आरोप लगाया कि वह अडाणी ग्रुप और सरकार के बीच रिश्तों को लेकर झूठे और बेबुनियाद आरोपों के जरिए भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है.

राहुल गांधी की यात्रा पर उठे सवाल

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि OCCRP की रिपोर्टों के जरिए ही राहुल गांधी संसद का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. पात्रा ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए हैं. बीजेपी ने आरोप लगाए हैं कि पिछले 4 सालों में संसद में राहुल गांधी ने जो भी मामला उठाया है, वो उन्होंने OCCRP की रिर्पोट के बाद उठाया है. चाहे वो अडानी का मामला हो या फिर पेगासस हो ये सब सोची समझी साजिश के तहत उठाए गए मामले हैं.

संसद सत्र से पहले छापे गए आर्टीकल- बीजेपी

बीजेपी ने कहा कि ऐसा मालूम होता है कि कांग्रेस के पास पश्चिम देशों में कोई है, जो नेरेटिव सेट करने में मदद करता है. जो पर्दे के पीछे से काम कर रहा है. भाजपा ने कहा कि डीप स्टेट का स्पष्ट उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाकर भारत को अस्थिर करना था. संसद सत्र से ठीक पहले अडानी मामले पर कई आर्टिकल छापे गए. जिसके बाद से ही संसद में अडानी मामले पर हंगामा किया जा रहा है.

कांग्रेस बोली बीजेपी माफी मांगे

बीजेपी की तरफ से लगाए इन आरोपों को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गलत बताया है, और संसदीय नियम के उल्लंघन का आरोप लगाया है. थरूर ने इस मामले पर बीजेपी से माफी मांगने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button