ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
मध्यप्रदेश

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले सोने-चांदी के जेवर,78 लाख कैश, विदेशी मुद्रा भी निकली

इंदौर: इंदौर में मौजूद विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में इन दिनों दान पेटियों को खोलकर दान की राशि की गिनती की जा रही है। दान पात्रों की गिनती लगातार तीसरे दिन जारी रही। तीसरे दिन 22 लाख रुपये दान पात्रों से निकले। इसके साथ ही अब तक प्राप्त राशि का कुल आंकड़ा 78 लाख 88 हजार पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कई भक्तों ने सोने चांदी के जेवरात भी भगवान गणेश को अर्पित किये हैं।

मंदिर के पुजारियों ने गुरुवार को बताया कि अभी कुछ दिनों तक और दान पेटी से निकली दान राशि को गिना जाएगा। उम्मीद है कि इस बार दान की राशि कई गुना तक बढ़ सकती है। मंदिर पुजारी का कहना है कि मंदिर परिसर में 43 दान पेटियां अलग-अलग स्थान पर लगाई गई हैं। इसमें से मुख्य स्थानों पर रखी गई दान पात्रों की गिनती का क्रम जारी है।

गिनती का काम, मंदिर प्रबंध समिति, बैंक कर्मी और नगर निगम कर्मचारी के माध्यम से किया जा रही है। विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में कई विदेश श्रद्धालु भी दर्शन करने पहुंचे हैं। ऐसे में हमेशा दान पात्र में से विदेशी करंसी भी निकाली है।

Related Articles

Back to top button