ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

Citizenship Act: भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का वीडियो जारी कर कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून पर भाजपा ने मनमोहन सिंह का एक पुराना वीडियो जारी कर कांग्रेस को घेरा हैं। बता दें नागरिकता कानून के खिलाफ सभी विपक्षी और मुस्लिम संगठन देश के अलग अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी-बिहार से लेकर बंगलूरू में असर देखने को मिल रहा है।

बता दें कि कांग्रेस धार्मिक आधार पर शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार पर हमलावर है। अन्य विपक्षी दल भी नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। ऐसे वक्त में पूर्व पीएम का राज्यसभा में दिए बयान को भाजपा निकाल लाई है।  भाजपा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 2003 में राज्यसभा में दिए गए बयान का वीडियो लेकर आई है। वीडियो में मनमोहन सिंह बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर हिंसा के शिकार हुए शरणार्थियों के लिए सरकार को सहानुभूतिपूर्ण बर्ताव रखने का सुझाव दे रहे हैं। अब मनमोहन सिंह के इस बयान पर राजनीतिक घमासान होना तय माना जा रहा है। भाजपा ने इस विडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर पिन भी किया है।

बता दें कि 2003 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार थी। उस दौरान राज्यसभा में मनमोहन सिंह सदन में नेता विपक्ष थे। सदन में मौजूद तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को संबोधित करते हुए सिंह कहते हैं कि मैं शरणार्थियों के संकट को आपके सामने रखना चाहता हूं। बंटवारे के बाद हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर नागरिकों का उत्पीड़न किया गया।

कर्नाटक में लागू होगा CAA, अल्‍पसंख्‍यकों से शांति बनाए रखने की CM ने की अपील

वहीं नागरिकता कानून का विरोध आज देश के कई हिस्सों में हो रहा है।  देश के अलग-अलग हिस्सों में बंद का आह्वान किया है। बिहार के दरभंगा और पटना में ट्रेनें रोकी गईं। दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया है। दूसरी तरफ बेंगलुरु में भी जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं और कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी प्रदर्शन को लेकर धारा 144 पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button