ब्रेकिंग
बागपत के जोहड़ी गांव में अनोखी पहल, 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीवित रहते हुए कराई अपनी 'तेरहवीं' विराट कोहली की सलाह को नजरअंदाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भड़के क्रिकेट फैंस कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, सोते समय अपार्टमेंट में आग लगने से दो की मौत दुनिया की तीन महाशक्तियां पहली बार करेंगी त्रिपक्षीय बैठक, शेनझेन में जुटेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुति... रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं
देश

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, GST से लेकर ATM तक आज से बदल गए ये 5 नियम

1 मार्च यानी आज से कई बदलाव हो गए हैं  जिनका असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा है। इन बदलावों से आपके अकाउंट से लेकर अन्य चीजों पर असर पड़ सकता है। फिर चाहे रसोई गैस की कीमतों की बात हो या जीएसटी के नियम में बदलाव हो। दरअसल आज से जहां सस्ती रसोई गैस का तोहफा मिल सकता है तो वहीं एसबीआई के खाताधारकों के लिए भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जानिए आपकी जिंदगी में क्या-क्या होने जा रहा है बदलाव:-

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर 
तेल कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के दाम में 52.5 रुपए की बड़ी कटौती की है। आज से गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर 52.5 रुपए सस्ता हो गया है। 858.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब में 805.50 रुपए में मिलेगा। कारोबारियों को कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1465.50 रुपए चुनाने होंगे। 5 किलो वाला सिलेंडर भी 18.50 रुपए सस्ता हुआ है। इसकी कीमत अब 308 रुपए हो गई है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर का दाम 805.50 रुपए है। कोलाकाता में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर का दाम 839.50 रुपए, मुंबई में 776.50 रुपए और चेन्नई में 826 रुपए है।

पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे HDFC के ग्राहक 
अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं और अभी तक बैंक का पुराना मोबाइल एप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आज से आप न तो पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं और न ही इसके जरिए क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर अगाह किया है कि वे गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से बैंक का नया मोबाइल एप डाउनलोड कर लें। यूजर्स इस मोबाइल ऐप से पैसा ट्रांसफर करने के साथ क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक इस ऐप के जरिये अपने ग्राहकों को फिक्सड डिपॉजिट के साथ पासबुक से जुड़ी जानकारी देगा। इसके अलावा यूजर्स इस ऐप के जरिये पेमेंट की जानकारी भी चेक कर सकेंगे। इसके अलावा इस मोबाइल एप में यूजर्स का निजी डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

ब्लाक हो सकता है SBI का खाता
अगर आपने अब तक अपना केवाईसी पूरा नहीं कराया है तो आप भारतीय स्टेट बैंक में अपने खाते से लेन-देन नहीं कर पाएंगे। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक अकाउंट के लिए केवाईसी को जरूरी बना दिया है। केवाईसी यानी को साधारण हिंदी में परिभाषित करें तो कहेंगे कि कस्टमर के बारे में पूरी जानकारी। वहीं केवाईसी कराना सभी के लिए जरूरी है। एक तरह से बैंक और ग्राहक के बीच केवाईसी रिश्ते को मजबूत करता है। बैंक ने पहले ही ग्राहकों को एसएमएस भेजकर अलर्ट किया कि वो अपना केवाईसी 28 फरवरी 2020 तक जरूर पूरा करा लें। अगर कोई ग्राहक केवाईसी नहीं कराता हैं तो उसके बैंक खाते से लेनदेन रोक दिया जाएगा।

लॉटरी पर 28 फीसदी की समान दर से लगेगा GST
आज से सभी प्रकार की लॉटरी पर 28 फीसदी की समान दर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगेगा। इस संबंध में राजस्व विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि जीएसटी की यह नई दर राज्य की ओर से संचालित और राज्य की ओर से प्राधिकृत लॉटरी दोनों पर लागू होगी। मौजूदा समय में लॉटरी पर 12 और 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है। राज्य की ओर से संचालित लॉटरी पर 12 फीसदी की दर से जीएसटी वसूला जाता है जबकि राज्य की ओर प्राधिकृत लॉटरी पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी वसूला जाता है। लॉटरी इंडस्ट्री की ओर से भी एकसमान जीएसटी की मांग कर रही थी।

ATM से नहीं मिलेंगे 2,000 रुपये के नोट
ग्राहकों को बहुत जल्द एटीएम में 2,000 रुपये के नोट नहीं मिलेंगे। सरकार ने अब सभी बैंकों ने ATM में 2 हज़ार के नोट को नहीं डालने का फैसला लिया है। इसी के साथ अब ATM में चार रैको में से तीन में 500-500 के नोट होंगे तो वहीं 1 रैक में 100 या 200 रुपए के नोट डाले जाएंगे। इतना स्पष्ट है कि इन नोटों की वैधता अब भी जारी रहेगी। 2,000 रुपये के नोट के लिए बदलाव लाना एक समस्या है, जिसे ध्यान में रखते हुए कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में 2,000 रुपये के नोटों का उपयोग बंद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button