ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में मारे गए 7 नक्सली, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ अभी भी जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए. इन सभी के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक टॉप नक्सली का शव भी शामिल है, जो लाल उग्रवादियों की केंद्रीय समिति का हिस्सा था. सुरक्षा बल के मुताबिक, सुबह तीन बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है.

नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की स्पेशल टास्क फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में नक्सल विरोधी तलाशी अभियान चला रही थी. सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक, तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

रुक-रुक कर हो रही फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी स्तर के नक्सली के मारे जाने की सूचना आ रही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के तीन बजे से रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में मंगलवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के साथ स्पेशल टास्क फोर्स और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी.

7 नक्सलियों को मार गिराया

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है. 15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं. शाह के बस्तर प्रवास से ठीक पहले अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है. इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि अभी भी दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है.

15 दिसंबर को बस्तर आ रहे अमित शाह

15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर रहेंगे. इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं. इसी सूचना के आधार पर 4 जिलों से करीब एक हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था. इसी बीच गुरुवार तड़के तीन बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में जवानों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि जवानों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button