ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

चलती ट्रेन में रेप की धमकी, पिता के सामने छेड़छाड़, लड़की से कहा- आरजीकर जैसा हाल कर दूंगा

पश्चिम बंगाल में तारापीठ से कोलकाता जा रही एक ट्रेन में लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. तारापीठ में अपने माता पिता के साथ पूजा कर अपने घर लौट रही लड़की को बदमाशों ने रेप की धमकी दी. वहीं जब लड़की की मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की. ऐसे हालात में मदद के लिए लड़की ने रेलवे हेल्पलाइन में कई बार फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली.

आखिर में पीड़िता ने ट्रेन के कोलकाता पहुंचने पर पुलिस में लिखित शिकायत दी है. गरिया की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह वारदात तारापीठ और कोलकाता के बीच बोलपुर के पास की है. पीड़िता ने बताया कि तारापीट में ही करीब 15 से अधिक लोग एक साथ चढ़े थे. जैसे ही ट्रेन वहां से आगे चली आरोपी आरोपी ने अपने पैर नीचे लटका दिए. पीड़िता के मुताबिक उसकी दादी ने मना किया तो आरोपी दुर्व्यवहार करने लगे.

ट्रेन चलते ही परेशान करने लगे थे आरोपी

इतने में ट्रेन बोलपुर पहुंच गई. इसके बाद तो आरोपियों ने उनके प्रसाद का बैग नीचे उतार दिया. इसके बाद पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर लात मार दी. यही नहीं आरोपियों ने उसके कॉलर पकड़ लिए और ट्रेन से बाहर फेंकने के लिए खींच कर गेट की तरफ ले जाने लगे. पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसकी मां के बाल पकड़ कर मारपीट की.

आरजीकर जैसा हाल करने की धमकी

यही नहीं, धमकाते हुए कहा कि उसका भी हाल आरजीकर की तिलोत्तमा जैसा कर देंगे. आरोपियों ने चलती ट्रेन में उसके साथ रेप करने की धमकी देते हुए उसके पिता के साथ भी मारपीट की. पीड़िता के मुताबिक हालात को देखते हुए उसने तत्काल मदद पाने के लिए रेलवे हेल्पलाइन पर कम से कम 100 बार फोन किया, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली.

Related Articles

Back to top button