ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
महाराष्ट्र

फडणवीस ने कैबिनेट विस्तार में रखा हर समाज का ख्याल, ऐसे साधे जाति-धर्म और क्षेत्रीय समीकरण

महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह होगा. 39 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. फडणवीस कैबिनेट में जिन नामों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है, उसमें जाति और धर्म के लिहाज से हर समाज का ख्याल रखा गया. जो नाम अभी तक सामने आए है उसके मुताबिक बीजेपी को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिंदे की शिवसेना को 11-12 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं.

बीजेपी कोटे से 19 मंत्री

  1. बावनकुले कामठी- विदर्भ-ओबीसी
  2. गिरीश महाजन- जामनेर- उत्तर महाराष्ट्र गुर्जर ओबीसी
  3. चंद्रकांत पाटिल- पुणे कोथरुड-मराठा ,पश्चिम महाराष्ट्र
  4. जय कुमार रावल -धुले शहादा राजपूत
  5. पंकजा मुंडे -MLC बीड-मराठवाड़ा बंजारा समाज OBC
  6. पंकज भोयर- विदर्भ आरवी सीट- कुनबी मराठा
  7. राधा कृष्णा विखे पाटिल- शिरडी सीट- पश्चिम महाराष्ट्र मराठा
  8. मंगल प्रभात- लोढ़ा सीट- मलाबार हिल मारवाड़ी
  9. शिवेंद्र राजे भोसले- मराठा सतारा पश्चिम महाराष्ट्र
  10. मेघना बोर्डिकर- मराठवाड़ा -जिंतुर सीट मराठा
  11. नितेश राणे- कोंकण कंकावली -मराठा
  12. माधुरी पिसाल -पश्चिम महाराष्ट्र पुणे- ओबीसी
  13. गणेश नाईक- नवी मुंबई ठाणे -ओबीसी
  14. आशीष शेलार- मराठा- मुंबई बांद्रा
  15. संजय सावकारे-उत्तर महाराष्ट्र भुसावल -SC
  16. आकाश फुंडकर -विदर्भ कुनबी मराठा- ओबीसी
  17. जय कुमार गोरे- मान सीट पश्चिम महाराष्ट्र सतारा माली- ओबीसी
  18. अतुल सावे- मराठवाड़ा औरंगाबाद ईस्ट- ओबीसी माली
  19. अशोक भुईके- विदर्भ आदिवासी

शिंदे शिवसेना से 10 मंत्री

  1. संजय सिरसाठ -औरंगाबाद वेस्ट मराठवाड़ा- SC
  2. उदय सामंत- कोंकण रत्नागिरी -कायस्थ ब्राह्मण
  3. शंभुराजे देसाई- सतारा पश्चिम महाराष्ट्र पाटन सीट मराठा UR
  4. गुलाबराव पाटिल -उत्तर महाराष्ट्र गुर्जर-ओबीसी
  5. भारत गोगावले- कोंकण महाड़ सीट- ओबीसी मराठा कुनबी
  6. संजय राठौड़ -विदर्भ डिग्रस सीट -ओबीसी बंजारा
  7. आशीष जायसवाल- विदर्भ रामटेक सीट- ओबीसी बनिया
  8. प्रताप सरनाईक-ठाणे माजीवाड़ा सीट- मराठा
  9. योगेश क़दम-कोंकण दापोली सीट- मराठा
  10. प्रकाश आबिट्कर- कोल्हापुर पश्चिम महाराष्ट्र- राधानगरी सीट मराठा

अजीत पवार एनसीपी से 10 मंत्री

  1. छगन भुजबल- उत्तर महाराष्ट्र येवला सीट-ओबीसी
  2. अदिति तटकरे-कोंकण श्रीवर्धन- OBC
  3. नरहरि झिरवाल- उत्तर महाराष्ट्र डिंडोरी- आदिवासी समाज
  4. बाबासाहब पाटिल- लातूर मराठवाड़ा -अहमदपुर मराठा
  5. हसन मुशरिफ़-पश्चिम महाराष्ट्र कोल्हापुर कागल सीट- मुस्लमान अल्पसंख्यक मुस्लिम चेहरा
  6. दत्ता भरने -पश्चिम महाराष्ट्र पुणे इंदापुर -धनगर समाज
  7. धनंजय मुंडे -मराठवाड़ा बीड परली सीट -बंजारा ओबीसी
  8. अनिल पाटिल- उत्तर महाराष्ट्र अमलनेर सीट- मराठा
  9. मकरंद पाटिल -सतारा विधायक -पश्चिम महाराष्ट्र -मराठा
  10. माणिकराव कोकाटे- उत्तर महाराष्ट्र नाशिक सिन्नर सीट- मराठा

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे. महायुति गठबंधन ने 230 सीट पर जीतकर सत्ता हासिल की. इसमें बीजेपी 132 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी. शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीट पर जीत मिली.

Related Articles

Back to top button