ब्रेकिंग
ओटीटी के सबसे लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान, 3 दिसंबर 2026 को प... नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि
धार्मिक

देश का इकलौता मंदिर, जहां राधा-कृष्ण के साथ होते हैं देवी रुक्मिणी के दर्शन

 हिंदू धर्म में रुक्मिणी अष्टमी का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी की पूजा की जाती है. हर साल पौष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी अष्टमी के रूप में मनाया जाता है. पंचाग के अनुसार, इस साल 22 दिसंबर को रुक्मिणी अष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी की पूजा जाती है. साथ ही व्रत भी किया जाता है.

मंदिर जहां राधा-कृष्ण के साथ रुक्मिणी विराजमान

हिंदू धर्म शास्त्रों में देवी रुक्मिणी को माता लक्ष्मी का ही रूप माना गया है. देवी रुक्मिणी श्री कृष्ण की पत्नी हैं. हालांकि घरों और मंदिरों में राधा-कृष्ण के जोड़े को ही पूजा जाता है, लेकिन आज हम आपको देश के ऐसे मदिंर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ आप उनकी पत्नी रुक्मिणी के भी दर्शन पा सकते हैं. दावा ये भी किया जाता है कि ये देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां ये तीनों साथ में विराजमान हैं. यहां रुक्मिणी अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.

झांसी में है ये मंदिर

ये मंदिर उत्तर प्रदेश के झांसी में है. झांसी के बड़ा बाजार में ये मुरली मनोहर मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है. इस मंदिर में भक्तों को भगवान कृष्ण, राधा रानी और रुक्मिणी जी दर्शन प्राप्त होते हैं. मंदिर में बीच में भगवान कृष्ण और उनके एक ओर राधा रानी, जबकि दूसरी ओर रुक्मिणी जी विराजमान हैं. इस मंदिर में राधा-कृष्ण और रुक्मिणी जी के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

मंदिर का इतिहास

ये मंदिर करीब 250 साल पुराना माना जाता है. इतिहासकार बताते हैं कि इस मंदिर का निर्माण झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सास मां सक्कू बाई ने करवाया था. उन्होंने इसका निर्माण सन 1780 में करवाया था. मंदिर में सक्कू बाई पूजा किया करती थीं. सन 1842 में रानी लक्ष्मीबाई की झांसी के राजा गंगाधर राव से शादी होने के बाद वो भी इस मंदिर में पूजा के लिए आने लगीं. झांसी में इस मंदिर को प्रेम की निशानी के रूप में भी पूजा जाता है. हालांकि, इस मंदिर में राधा-कृष्ण के साथ रुक्मिणी जी को क्यों विराजमान किया गया, इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है.

Related Articles

Back to top button