ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

दूध डेयरी में लगी आग, दूसरी मंजिल तक फैली… जिंदा जल गए पति-पत्नी और दो बच्चे

मध्य प्रदेश के देवास में एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. सभी लोग मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे. घर से उठते धुएं को देखते ही पड़ोसियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी होते ही पुलिस, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया.

आग मकान की पहली मंजिल पर मौजूद दूध की डेयरी में लगी थी, लेकिन देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया और दूसरी मंजिल पर पहुंच गई. मृतक परिवार डेयरी की दूसरी मंजिल में रहता था. परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे थे. शुक्रवार की रात हादसे में चारों की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आग लगने से 4 लोगों की मौत

मरने वाले की पहचान दिनेश(35) उनकी पत्नी गायत्री(30), बेटी इशिका(10) और बेटे चिराग(7) के तौर पर हुई है. दिनेश कारपेंटर का काम करके अपना परिवार का पालन पोषण कर रहा था. परिवार देवास के नयापुरा क्षेत्र में पिछले काफी समय से रह रहा था. रात में पड़ोसियों ने देखा कि डेयरी में आग लग गई है और पूरा मकान धू-धू कर जल रहा है. उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी. आग लगने की जानकारी होते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं.

दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया

दमकल विभाग की टीमों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने घर में देखा कि चार लोगों के शव पड़े हुए हैं. पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, देर रात एसपी पुनीत गेहलोद भी मौके पर पहुंचे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आग लगने के कारणों का पता लगा लेगी.

Related Articles

Back to top button