ब्रेकिंग
AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A... BJP MLA WhatsApp Hacked: सोनभद्र में भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर हैक, परिचितों से मांग... Himachal Pradesh Water Tourism: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में ज... Indian Railways New Rule: ट्रेन में फोन पर तेज बात करना या स्पीकर पर रील देखना पड़ेगा भारी, रेलवे एक... Haryana Old Age Home News: हरियाणा के वृद्धाश्रम में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, टीबी से पीड़... Munger Durga Puja Mahotsav: मुंगेर के दुर्गा पूजा उत्सव में पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, फैंस की भी... Rajnath Singh Article: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'पोस्ट-ट्रुथ' राजनीति और दुष... Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर क... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर...
हरियाणा

किसान आंदोलन को खाप नेताओं का समर्थन, हिसार में बुलाई महापंचायत, रेसलर बजरंग पुनिया भी हुए शामिल

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इस आंदोलन को हरियाणा की खाप पंचायतों ने खुला समर्थन दिया है. इसी के तहत हिसार में रविवार 29 दिसंबर को एक खाप महापंचायत का आयोजन किया गया. बास अनाज मंडी में आयोजित इस महापंचायत का एजेंडा सभी किसान संगठनों को एकजुट कर आंदोलन को आगे बढ़ाना था. इस महापंचायत में आंदोलन कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हुए हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा से कोई प्रतिनिधि महापंचायत में नहीं पहुंचा.

वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और बजरंग पुनिया भी खाप महापंचायत में पहुंचे थे. महापंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की है. इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी किसान संगठन एक साथ आएं और आंदोलन में शामिल हों. उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी 34 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान

पंढेर ने कहा कि 30 दिसंबर (सोमवार) को हमने पंजाब बंद का आह्वान किया है, उसका सभी लोगों को समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है, कोर्ट को सरकार को ये निर्देश देना चाहिए कि वो किसानों की वाजिब मांगों को माने. नेता ने कहा कि किसान आंदोलन में हरियाणा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और ऐसे में जब खापों ने महापंचायत का फैसला किया तो वो इसमें शामिल होने आए हैं.

बजरंग पूनिया ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

वहीं रेसलर बजरंग पूनिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का काम फूट डालना है, वो आंदोलन को दबाना चाहता है. लेकिन हम सभी किसान संगठनों से अपील करते हैं कि इस लड़ाई में इकट्ठे हो जाएं और एकजुटता के साथ इस लड़ाई को लड़ें. पूनिया ने कहा कि उनकी भी कई किसान नेताओं से बातचीत होती रहती है. सब एक होकर लड़ेंगे तभी किसानों की बात मानी जाएगी. उन्होंने कहा वो किसानों के साथ हमेशा साथ खड़े हैं.

Related Articles

Back to top button