ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp पर कर सकते हैं कॉल शेड्यूल, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अगर आप वॉट्सऐप यूज करते हैं तो ये ट्रिक आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी. इस ट्रिक से आपको काफी फायदा होगा. अब आप अपनी जरूरी कॉल्स को शेड्यूल कर सकते हैं. इसके बाद आपके जरूरी कॉल्स, मैसेज, इंवेट छूंटेंगे नहीं और सब काम टाइम पर हो जाएगा. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा बस अपने वॉट्सऐप पर जाकर ये छोटा सा प्रोसेस फॉलो करना होगा.

इस फीचर के जरिए आप डायरेक्ट वॉट्ऐसप के अंदर कॉल शेड्यूल कर सकेंगे. ऐसे में आपको किसी भी थर्ड पार्टी ऐप की मदद नहीं लेनी पड़ेगी. आपको वर्चुअल मीटिंग सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

वॉट्सऐप कॉल शेड्यूल करने का प्रोसेस

वॉट्सऐप कॉल शेड्यूल करने के लिए अपने फोन में सबसे वॉट्सऐप ओपन करें. इसके बाद उस ग्रुप पर जाएं जिस पर आप कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं. ग्रुप में जाने के बाद आपको मैसेज बार में नीचे लेफ्ट साइड में एक प्लास का आइकन शो होगा इस पर क्लिक करें.

वहीं राइट साइड में फोटो, कैमरा, लोकेशन के साथ कई और ऑप्शन भी नजर आ रहे होंगे. इन सब में से इवेंट आइकन पर क्लिक करें.

अब इवेंट क्रिएट करें इसके लिए इवेंट का नाम लिखें और टाइम सेट करें. अगर आप मीटिंग लिंक के जरिए शुरू करना चाहते हैं तो टॉगल ऑन करें. इसमें आप वीडियो और ऑडियो कॉल में से कोई एक सलेक्ट कर सकते हैं. बस इसके बाद लास्ट में सेंड के ऑप्शन पर क्लिक करना है.

शेड्यूल कॉल कैंसिल करने का प्रोसेस

कॉल्स शेड्यूल करने के बाद आपको किसी भी वजह से मीटिंग कैंसल करनी पड़ रही है तो परेशान ना हों. आप मीटिंग आसानी से कैंसिल कर सकते हैं. बस आपको चैट्स में जाकर उसी मीटिंग शेड्यूल में एडिट एवेंट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद कैंसल पर क्लिक करना है.

वॉट्सऐप चैट लॉक करें

चैट लॉक करने के लिए उस चैट पर जाएं जिसे आप लॉक करना चाहते हैं. इसके बाद प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाएं और चैट लॉक के ऑप्शन पर क्लिक करें.

Related Articles

Back to top button