ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
धार्मिक

साल 2025 के पहले हफ्ते में कर लें ये उपाय, पूरे साल घर में होगा लाभ ही लाभ!

नए साल नई उम्मीदें और आशाओं के साथ आता है. हर कोई चाहता है कि नए साल में उसके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हों और उसे किसी चीज की कमी न रहे. इसके लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं. वास्तु में भी कई ऐसे उपाय हैं जिनको अगर आप नए साल के पहले हफ्ते में आजमाते हैं, तो आपको अपने जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. घर में सकारात्मकता लाने और धन को आकर्षित करने में वास्तु शास्त्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस आर्टिकल में आपको शीघ्र धन प्राप्ति के वास्तु उपाय बताए गए हैं, जो नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं और धन को आकर्षित करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

मुख्य द्वार का वास्तु उपाय

अगर आप चाहते हैं कि साल भर आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, तो साल के पहले हफ्ते में आपको घर के मेन दरवाजे को साफ-सुथरा रखना है और इस पर भगवान गणेश की एक मूर्ति लगा देनी है. फिर गणेश जी की इस मूर्ति के पास रोजाना दीपक जलाकर रखें. इस उपाय को करने से पूरे सालआपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी.

नमक से धन प्राप्ति का वास्तु उपाय

नए साल के पहले हफ्ते में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के हर कोने या फिर बाथरूम में एक कटोरी में खड़ा नमक रखना चाहिए. इस नमक को हर महीने बदलते रहें. वास्तु के अनुसार, नमक का ये आसान उपाय करने से आपके घर में सकारात्मकता आएगी और कई तरह के लाभ भी प्राप्त होते हैं.

Related Articles

Back to top button