ब्रेकिंग
Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात? Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप Ketan Agarwal Murder Case: मर्डर का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्... YEIDA News: यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम, 3,181 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी; 18,000 से ज्यादा लोगों...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा की हो सकती है गिरफ्तारी, करोड़ों के घोटाले में ईडी को मिले सबूत

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले मामले में ईडी के तलब करने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ईडी ऑफिस में पेश हुए। 28 दिसंबर को ईडी ने कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश दी थी। कवासी लखमा से 2200 हजार करोड़ के घोटाले में ईडी पूछताछ कर रही है।

सूत्रों की मानें तो कवासी लखमा की इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। क्योंकि गुरुवार को ईडी ने अपने आधिकारिक बयान में दावा किया है कि शराब घोटाले में कवासी लखमा के खिलाफ सबूत मिले हैं। ईडी ने कवासी लखमा को पूछताछ के लिए 3 जनवरी को पेश होने का समन जारी किया है। माना जा रहा है कि जिन सबूतों की बात ईडी की टीम कर रही है, उन्हीं सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है। इससे पहले ईडी इसी तरह के सूबतों का दावा करते हुए शराब कारोबारी और रायपुर के महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि ईडी ने एक्स पर जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के प्रावधानों के तहत 28 दिसंबर को रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने घोटाले से जुड़े कवासी लखमा द्वारा नकद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाया था। इसके अलावा तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस जब्त की गईं।

Related Articles

Back to top button