ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
पंजाब

सांसद पद से भगवंत मान आज देंगे इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब के मनोनीत सीएम भगवंत मान 16 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। उस दिन भगवंत मान अकेले ही शपथ। उनके मंत्रिमंडल को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले वह आज लोकसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देंगे।

भगवंत मान ने साेमवार सुबह ट्वीट कर कहा कि, ‘आज दिल्ली जाकर मैं संगरूर के एी पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया, इसलिए बहुत धन्यवाद। अब पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है, संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज़ लोक सभा में फिर से गूंजेगी।’

भगवंत मान के शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समारोह में एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि यह संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। इस कारण प्रशासन अतिरिक्त तैयारियों में भी जुटा है। 40 एकड़ में पंडाल बनाया जा रहा है।

वहीं, भगवंत मान अभी संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। अब वह विधायक चुने गए हैं और आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद अब सीएम पद की शपथ लेंगे। ऐसे में मान अब आज संसद सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

मान के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बंगा, नवांशहर नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी सेनेटरी इंस्पेक्टर और सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था करने तथा म्यूजियम स्थल को चमकाने में जुटे हैं। तहसील प्रशासन टेंट कुर्सियां तथा अन्य जरूरत का सामान जुटाने में लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button