ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

हरदा में नगर पालिका ने आईटीआई कॉलेज के पास अतिक्रमण पर की बड़ी कार्रवाई

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में वार्ड नंबर 31 में  आईटीआई कॉलेज के पास और मांग मोहल्ले से नगर पालिका के अमले ने अवैध अतिक्रमण हटा दिया है। इस दौरान अतिक्रमणधारियों और नगर पालिका कर्मचारियों के बिच जमकर बहसबाजी हुई। नगर पालिका सीएमओ का कहना है की नगर पालिका क्षेत्र में लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।अतिक्रमणधारियों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शहर में जगह-जगह लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है जिसको लेकर नगर पालिका द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 विगत दिनों शनि मंदिर के पास से अवैध अतिक्रमण हटाया गया था उसके बाद LIC ऑफिस के पास से भी अतिक्रमण हटाया गया था, साथ ही नई सब्जी मंडी से भी अतिक्रमण हटाया गया था। बुधवार को सुबह 11 बजे से वार्ड नंबर 31 में आईटीआई कॉलेज के पास लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था जिसको जेसीबी की मदद से हटाया गया। इसके बाद मांग मोहल्ले से भी अवैध अतिक्रमण हटाया गया इस दौरान अतिक्रमणकारियों और नगर पालिका कर्मचारियों की हल्की सी तू-तू ,मै-मै सुनने को मिली।

 नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने जानकारी देते बताया है कि बार – बार लोगों की शिकायत आ रही थी की खंडवा बायपास स्टेट हाइवे पर आईटीआई कॉलेज के पास दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा है, जिनको पूर्व में नोटिस दिए गए थे। आज कुछ लोगों ने स्वयं से अतिक्रमण हटा लिया और अन्य लोगों का जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button