ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
टेक्नोलॉजी

Google पर 2025 में आएंगे AI से जुड़े 10 बड़े अपडेट, सुंदर पिचाई ने बताया प्लान

नए साल की शुरुआत के साथ बड़े-बड़े धमाके करने की तैयारी में है. इस साल आपको गूगल पर एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट और प्रोग्राम देखने को मिलेंगे. इनसे गूगल सर्विस यूजर्स के लिए पहले से बेहतर हो जाएगी. अल्फाबेट और गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने गूगल के एंप्लॉयज को एक मेल में इसकी जानकारी शेयर की है. पिचाई ने मेल में उन चीजों का जिक्र किया है जो इस साल कंपनी के फोकस में रहने वाले हैं. इसमें इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई फीचर्स शामिल हैं.

2025 में गूगल लाएगा 10 बड़े अपडेट

    1. 2025 की शुरुआत से ही गूगल ने उन डिवाइस और प्रोडक्ट को रिव्यू करना शुरू कर दिया है, जिन्हें आने वाले कुछ महीनों में पब्लिक डोमेन में लाया जाएगा.
    2. कंपनी ने पिछले साल आखिर में लेटेस्ट AI मॉडल जैमिनी 2.0 के साथ अपनी क्वांटम कंप्यूटिंग चिप विलो को लॉन्च किया था. इसे ‘एजेंटिक एरा’ के लिए डिजाइन किया गया है. अब इससे आगे तक ले जाने की तैयारी है.
    3. पिचाई के मुताबिक, कंपनी जल्द ही गूगल पिक्सल अपग्रेड, क्वांटम AI, डेली लिसन, हार्डवेयर प्रोडक्ट्स (ट्रिलियम TPU, विलो क्वांटम चिप), एक्सटेनडेड रियल्टी प्रोडक्ट्स (एंड्रॉयड XR), नए AI सॉफ्टवेयर के साथ और भी नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे.
    4. 2025 में गूगल जैमिनी 2.0 एजेंटिक एरा के लिए पहले से बेहतर मल्टी मॉडेलिटी के साथ नेक्स्ट जनरेशन AI मॉडल लॉन्च करने वाली है. इसके अलावा जैमिनी API के जरिए अवेलेबल हाई परफॉर्मेंस, फास्ट वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा.
  1. पिछले साल गूगल ने विलो चिप लॉन्च किया था. ये क्वांटम चिप मुश्किल से मुश्किल टास्क आसानी से कर सकती है. अब गूगल इसमें और नए फीचर ऐड करने वाली है.
  2. गूगल ने सैमसंग और क्वालकॉम की पार्टनरशिप में एक नए प्लेटफॉर्म ‘एंड्रॉइड XR’ से भी पर्दा उठा दिया है. Android XR अब हेडसेट्स और ग्लासेज में AI असिस्टेंस के साथ लाया जाएगा.
  3. गूगल नोटबुकLM पर भी अपडेट लाने की तैयारी में है. इसमें गूगल बिलकुल नया इंटरफेस, बेहतर ऑडियो कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम वर्जन लेकर आएगा. इस नोटबुकLM प्लस नाम दिया जाएगा.
  4. Veo 2 और Imagen 3 को भी लॉन्च किया जाएगा. ये वीडियो और इमेज जनरेशन मॉडल्स का एक नया वर्जन साबित होगा.
  5. कंपनी Whisk नाम से दूसरी फोटो को इनपुट के तौर पर यूज कर के नई इमेज जनरेट करने वाला टूल भी लाएगी.
  6. गूगल ने डीप रिसर्च लॉन्च किया जो कि जेमिनी एडवांस्ड में एक नया फीचर है. ये रिसर्च असिस्टेंट के लिए एडवांस रीजनिंग और लॉन्ग टेक्स्ट का यूज करता है. डीप रिसर्च ने जेमिनी 2.0 फ्लैश का एक एक्सपेरिमेंटल वर्जन भी शुरू किया है. ये एक बेहतर परफॉर्मेंस और स्पीड वाला मॉडल है.

Related Articles

Back to top button