ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
मध्यप्रदेश

खंडवा में चाइनीज मांझे पर जिला प्रशासन सख्त, पतंग दुकानों पर की गई जांच

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मकर संक्रांति के पहले जिला प्रशासन और पुलिस चाइनीज मांझे को लेकर एक्शन में है। एसडीएम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को खंडवा के बाजारों में पतंग की दुकान पर जांच की। टीम को चायनीज मांझा तो नहीं मिला पर एक दुकान पर मछली मारने वाला प्रतिबंधित मांझा जरूर मिला 14 मांझा चक्री जब्त की गई हैं। खंडवा एसडीएम ने कहा कि दुकानदार के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जायगी। एसडीएम ने इन दुकानदारों को चायनीज मांझा नहीं बेचने की समझाइश भी दी है।

चाइनीज मांझा से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। कुछ दिनों बाद मकर संक्रांति का त्यौहार आ रहा है, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पतंगबाजी करते हैं। इस पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं हो इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह रेड डाली। जिला प्रशासन अधिकारियों का कहना है कि बाजार में अलग-अलग पतंग दुकानों की जांच की। दुकानदारों के पास चाइनीस मांझा तो नहीं मिला लेकिन मछली पकड़ने के लिए जाल बनाने के काम आने वाला धागा जरूर मिला।

यह धागा औद्योगिक उपयोग में भी काम आता है। प्रतिबंधित होने की वजह से पुलिस ने इसे जब्त किया। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों को स्पष्ट रूप से यह समझा दिया गया है कि वह चीनी और प्रतिबंधित धागा पतंग उड़ाने के लिए नहीं बेचे। प्रतिबंधित धागा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button