ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
विदेश

पाकिस्तान में Coronavirus के 5 हजार नए मामले, जुलाई तक 12 लाख लोग हो सकते हैं संक्रमित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की इमरान सरकार कोरोना महामारी ने निपटने में पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। सोमवार को कोरोना वायरस के 5,248 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 97 लोगों की मौत भी हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,44,676 हो गई है, जबकि अब तक कुल 2,729 लोगों की जान जा चुकी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 29,085 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। देश में अब तक कुल 8 लाख 97 हजार 650 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

पाकिस्तान के पंजाब और सिंध में अकेले कोरोना वायरस के 1 लाख से ज्यादा मामले हैं। देश में संक्रमण के कुल मामलों में से पंजाब में 54,138 मामले, सिंध में 53,805 मामले, खैबर-पख्तूनख्वा में 18,013 मामले, इस्लामाबाद में 8,569 मामले, बलूचिस्तान में 8,177 मामले, गिलगित-बाल्टिस्तान में 1,129 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 647 मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 97 से अधिक मरीजों की मौत हुई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,729 हो गई है। देश में कोरोना से संक्रमित 53,721 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मिनिस्टर ऑफ प्लानिंग असद उमर ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा कि जुलाई के अंत तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.2 मिलियन (12 लाख) तक पहुंच सकती है।

जॉन्स हॉपकिंस कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार, दुनियाभर में 79 लाख से अधिक लोग जानलेवा महामारी से संक्रमित है और 4 लाख 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, वायरस से बुरी तरह प्रभावित देश में सबसे उपर अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है, जबक 1.15 लाख से अधिक लोगों मौतों हुई है। पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में उत्पन्न हुए कोरोना वायरस का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सबसे बूरा असर पड़ा है।

Related Articles

Back to top button