ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मध्यप्रदेश

सरकारी स्कूल को बना दिया मैरिज गार्डन, निकाह पार्टी में शराब के साथ परोसा गया कबाब…

इंदौर: इंदौर के एक शासकीय स्कूल में शराब कबाब पार्टी का आयोजन किया गया मौका था। एक अब्बासी परिवार के निकाह का जहां बिना परमिशन के ही शासकीय स्कूल परिसर में निकाह का आयोजन कर लिया गया। इस दौरान वहां जमकर शराब और कबाब चला जिसका बात स्कूल ग्राउंड में गंदगी पसरी हुई है जिसे लेकर अब्बासी परिवार द्वारा किसी तरह की कोई परमिशन नहीं ली गई पूरे ही मामले की शिकायत अब स्कूल के प्रिंसिपल ने पुलिस को की।

यह नजारा इंदौर के संयोगितागंज शासकीय स्कूल का है जहां एक अब्बासी परिवार द्वारा रविवार की रात दो जोड़ों के निकाह का आयोजन किया गया जहां मांसाहार खाना बनाया गया और शराब भी परोसी गई मैदान में देखा जा सकता है कि हड्डियां शराब की बोतल बिखरी पड़ी है। वही जो मांसाहार खाने का वेस्ट बचा उसे वहीं स्कूल परिसर के गड्ढे में डाल दिया गया। पूरा मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंची मीडिया ने जब इस सवाल किया तो प्रिंसिपल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा किसी तरह की परमिशन नहीं दी गई।

वहीं पुलिस का पूरा मामले में कहना है कि अब्बासी परिवार ने प्रिंसिपल से मौखिक परमिशन ली थी लेकिन जब प्रिंसिपल ने वहां पर देखा कि एक बड़े स्तर पर यहां निकाह किया जा रहा है उसके बाद प्रिंसिपल आर के चेलानी ने अपने आप को सुरक्षित करने के लिए एक लिखित आवेदन संयोगितागंज थाने पर दे दिया फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल इन दिनों बड़ी शादी करने की जद में कई लोग बड़े गार्डन और धर्मशाला या होटल बुक करते हैं लेकिन कुछ लोग पैसा बचाने की जुगाड़ में धार्मिक स्थल को भी नहीं छोड़ते हैं फिलहाल कल भी एक मामला सामने आया था जहां अग्रवाल परिवार द्वारा गोपाल मंदिर में शाही शादी का आयोजन किया गया था। इसके बाद एक शिक्षा के मंदिर में शादी का मामला सामने आया है। जहां शराब कबाब भी परोसा गया और वहां गंदगी छोड़कर निकाह करने वाले लोग गायब हो गए। फिलहाल आप शिकायत होने के बाद देखना यह होगा कि निकाह आयोजन करता और स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Back to top button