ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मध्यप्रदेश

ओवरब्रिज से उतरते समय हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई कार, पांच लोग घायल

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सुआतला थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित हो गई और खेत में घुस गई। तेंदूखेड़ा निवासी वाल्मीकि परिवार जबलपुर जा रहा था, यह घटना देवरी के पास की है। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

सुआतला थाना पुलिस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गई थी, यह हादसा दोपहर लगभग 12:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार एक पत्थर से टकरा गई थी। जिससे पीछे का कांच टूट गया और पत्थर कार में सवार टीषा वाल्मीकि के सिर में लगा। इससे टीषा को गंभीर घायल हुई है। अन्य घायलों में तुलसीराम वाल्मीकि और उनकी पत्नी रंजिता बेटा करण बहू नंदिनी और बेटी टीषा शामिल हैं।

इसके बाद पुलिस ने घायलों को तत्काल कार से बाहर निकाला। और उनको अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों का कहना है कि उपचार समय पर मिलने के कारण सभी घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी थी। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button