ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ...
मध्यप्रदेश

बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार का निर्माण कर रही फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी। मध्यप्रदेश की बड़वानी, जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस की फ़ायर आर्म्स फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध आर्म्स फैक्ट्री में अवैध हथियार निर्माण करने वाले आरोपी सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी दिलीप पूरी ने बताया कि थाना सेंधवा ग्रामीण को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध सिकलीगर लवानी फाटे पर एक अवैध हथियारों का झोला लिए खड़ा है।

उक्त सूचना पर टीम गठित की गई और AB रोड़ लवाणी फाटे के पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अर्जुन सिंह पिता मगन सिंह चावला सिंगलीगर उम्र 21 साल निवासी उंडीखोदरी बताया जिसकी तलाशी लेने पर 8 देशी पिस्टल मय मैगजीन कीमत 160,000 रूपये जिसे जप्त कर अवैध हथियार बनाने के संबंध में पूछताछ की गई।

 पूछताछ पर अवैध आर्म्स निर्माण की फैक्ट्री के बारे में बताया जहां फैक्ट्री में दबिश देकर आर्म्स निर्माण की सामग्री कीमत 10 हजार रुपए जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध  धारा 25 (1) (ए), 25(1- A),25(1-AA) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अर्जुन सिकलीगर के विरुद्ध इंदौर कनाडिया थाना और पुलिस थाना सेंधवा ग्रामीण पर भी आरोपी पूर्व अपराध दर्ज हैं। आरोपी उक्त अपराध में फरार था, जिसमें 2 हजार रुपए की राशि इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी हथियार किसे सप्लाई करने जा रहा था इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button