ब्रेकिंग
हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा... सिरसा के डबवाली शहर थाने पर SP जसलीन कौर का बड़ा एक्शन: ASI बलविंद्र सस्पेंड, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा... बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव... मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी...
देश

फांसी या फिर उम्र कैद…थोड़ी देर में कोलकाता रेप मर्डर केस में सजा का ऐलान

कोलकाता रेप मर्डर केस में आज संजय रॉय को सजा मिलेगी. सियालदह कोर्ट ने शनिवार को संजय को दोषी करार दिया था. सीबीआई ने गुनहगार को फांसी देने की मांग की है. संजय के सामने अब केवल फांसी या फिर उम्र कैद का ही विकल्प बचा है. सजा पर बहस के दौरान सीबीआई दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग करेगी. साफ है कि सीबीआई हर कीमत पर उसे फांसी दिलाने की कोशिश करेगी.

उधर, संजय रॉय के वकील मानवीय ग्रांउड पर उसे उम्र कैद देकर छोड़ने की अपील करेंगे. 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 साल की महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी हुई थी. पहले उसके साथ रेप की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई. पिछले साल 12 नवंबर को बंद कमरे में सीबीआई अदालत ने सुनवाई शुरू की.

RG कर केस में आज सजा का ऐलान

57 दिन बाद सियालदह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज अनिरबन दास ने उन्हें दोषी करार दिया है. सियालदह कोर्ट के जज ने अपने फैलसे में कहा कि इस केस के आरोपी संजय रॉय को दोषी करारा दिया जाता है. कोर्ट ने फॉरेंसिक रिपोर्ट पर भरोसा किया. इसके तहत कोर्ट ने संजय रॉय को इस केस का दोषी पाया. कोर्ट आज इसी मामले में संजय रॉय को सजा सुनाएगी.

मैं दोषी नहीं- कोर्ट रूम में संजय रॉय

शनिवार को जब सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी करार दिया तो उस समय संजय ने जज से कहा कि मैं दोषी नहीं हूं. मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है. मैंने ऐसा नहीं किया है. जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें छोड़ा जा रहा है. आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64,66, 103/1 के तहत मामला दर्ज किया गया है. संजय पर आरोप है कि उसी ने सेमिनार रूम में जाकर डॉक्टर पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी.

घटना के करीब 162 दिन बाद फैसला

2024 में 8-9 अगस्त की रात हुई इस घटना के करीब 162 दिन बाद कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया और संजय रॉय को दोषी करार दिया. इस मामले में करीब 57 दिन तक सुनवाई हुई. पहले इस केस की जांच कोलकाता पुलिस कर रही थी. फिर हाई कोर्ट के दखल के बाद यह केस सीबीआई को सौंपी गई थी. सीबीआई ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी. इसके बाद जांच शुरू की थी. सीबीआई ने 120 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए. करीब दो महीने तक इस केस में कैमरा ट्रायल चला.

Related Articles

Back to top button