ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवाक जोकोविच ने कार्लोस अलकराज को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

ऑस्ट्रेलियन ओपन में दस बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच एक बार फिर खिताब के करीब पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के पुरुष एकल के क्वार्टरफाइनल में नोवाक जोकोविच का सामना कार्लोस अलकराज से हुआ. दोनों टीमों के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में नोवाक जोकोविच बाजी मारने में कामयाब रहे. यानी 37 साल के नोवाक जोकोविच एक बार फिर 21 साल के कार्लोस अलकराज को हरा दिया. इसी के साथ जोकोविच ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

पहला सेट हारने के बाद जोकोविच ने जीता मैच

इस मुकाबले का पहला सेट कार्लोस अलकराज के नाम रहा. उन्होंने इस सेट में 6-4 से बाजी मारी. इस सेट में एक समय नोवाक जोकोविच 4-3 से आगे चल रहे थे, लेकिन कार्लोस अलकराज ने इसके बाद दमदार खेल दिखाया और सेट अपने नाम किया. इसके बाद नोवाक जोकोविच की ओर से मुकाबले में दमदार वापसी देखने को मिली. नोवाक जोकोविच ने दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम किया. वहीं, तीसरा सेट भी नोवाक जोकोविच ने 6-3 से जीत लिया और मुकाबले में 2-1 की बढ़त बना ली. इसके बाद उन्होंने चौथे सेट में कार्लोस अलकराज को 6-4 से हराया और 3-1 से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इतिहास रचने के करीब नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने अभी तक 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी भी हैं. वहीं, टेनिस जगत में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड महिला खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट के नाम है. ऐसे में नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत लेते हैं तो वह इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. ये साल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट भी है, ऐसे में नोवाक जोकोविच के पास एक अच्छी शुरुआत का बड़ा मौका भी है.

दूसरी ओर सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अलकराज के बीच ये 8वीं टक्कर थी. जोकोविच 5वीं बार कार्लोस अलकराज को हराने में कामयाब रहे. वहीं, कार्लोस अलकराज ने नोवाक जोकोविच को अभी तक 3 बार ही हराया है. यानी नोवाक जोकोविच ने अपनी बादशाहत को कायम भी रखा है.

Related Articles

Back to top button